लाइव न्यूज़ :

शीला दीक्षित के निधन पर मनोज तिवारी हुए भावुक, कहा- मां जैसी थीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2019 17:16 IST

शीला दीक्षित का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. मनोज तिवारी इस दौरान उनसे अपने संबंधों को लेकर बात करते हुए भावुक हो गयें.

Open in App

शीला दीक्षित के निधन पर मनोज तिवारी मीडिया से मुखातिब होते हुए भावुक हो गए. उन्होंने शीला दीक्षित को अपनी मां समान बताया.

मनोज तिवारी ने कहा कि मैंने उनके खिलाफ चुनाव लड़ा लेकिन उन्होंने एक बार भी मेरे बारे में गलत बयान नहीं दिया. बता दें कि चुनाव जीतने के बाद मनोज तिवारी ने शीला दीक्षित से मुलाक़ात भी की थी. 

मनोज तिवारी ने कहा - उन्होंने हमेशा एक बेटे की तरह मुझे प्यार दिया, चुनाव के समय सभी नेता एक दूसरे के ऊपर कीचड़ उछालते हैं लेकिन शीला जी ने मेरे खिलाफ कुछ नहीं कहा. भले ही वो चुनाव हार गईं लेकिन क्षेत्र के लोगों में उनके प्रति बहुत आदर और प्रेम था.

शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं. उनके नेतृत्व में लगातार तीन बार कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार बनाई.

वह सबसे लंबे समय (15 साल) तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं.कांग्रेस की कद्दावर नेता रहीं शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था.

उन्होंने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की और फिल दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से मास्टर्स ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की.

शीला दीक्षित साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रहीं. बतौर सांसद वह लोकसभा की एस्टिमेट्स कमिटी का हिस्सा भी रहीं. शीला दीक्षित को दिल्ली का चेहरा बदलने का श्रेय दिया जाता है.

टॅग्स :शीला दीक्षितमनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भारतये जीत है बिहारियों के अरदास की... बिहार के पांडव कमाल हैं, ये 5 दलों का गठबंधन अद्भुत

भारतDelhi New CM: आज दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू

भारतBurari Building Collapse: 'बुराड़ी हादसे की वजह बड़ी लापरवाही', बोले मनोज तिवारी- "दोषी को बख्शा नहीं जाएगा"

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos