लाइव न्यूज़ :

असम से दो राज्यसभा सीटों और विधान परिषद की चार सीटों पर चुनाव 07 जून को

By भाषा | Updated: May 14, 2019 20:57 IST

आयोग द्वारा मंगलवार को जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 14 जून को रिक्त हो रही असम की दो राज्यसभा सीटों पर सात जून को मतदान होगा। असम से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डा. सिंह और कुजूर का छह वर्ष का कार्यकाल 14 जून को पूरा हो रहा है। आयोग ने इसके साथ ही बिहार की दो व महाराष्ट्र और तेलंगाना की एक एक विधान परिषद सीट के लिये भी सात जून को मतदान कराने का फैसला किया है। इनमें से तीन सीटें सदस्यों के निधन और एक सीट सदस्य के त्यागपत्र के कारण रिक्त हुयी है।

Open in App
ठळक मुद्देउच्च सदन की दो और विधान परिषद की चार सीटों के लिये 21 मई को अधिसूचना जारी की जायेगी। उम्मीदवारों के लिये नामांकन की अंतिम तारीख 28 मई है जबकि 29 मई को नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवार 31 मई तक नामांकन वापस ले सकेंगे।

चुनाव आयोग ने असम से दो राज्यसभा सदस्यों, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा संतियुस कुजूर का कार्यकाल पूरा होने के कारण रिक्त हो रही दोनों सीटों के लिये आगामी सात जून को चुनाव कराने का फैसला किया है। इसके साथ बिहार, महाराष्ट्र और तेलंगाना की चार विधान परिषद सीटों के लिये भी चुनाव होगा।

आयोग द्वारा मंगलवार को जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 14 जून को रिक्त हो रही असम की दो राज्यसभा सीटों पर सात जून को मतदान होगा। असम से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डा. सिंह और कुजूर का छह वर्ष का कार्यकाल 14 जून को पूरा हो रहा है।

आयोग ने इसके साथ ही बिहार की दो व महाराष्ट्र और तेलंगाना की एक एक विधान परिषद सीट के लिये भी सात जून को मतदान कराने का फैसला किया है। इनमें से तीन सीटें सदस्यों के निधन और एक सीट सदस्य के त्यागपत्र के कारण रिक्त हुयी है।

तेलंगाना के विधान परिषद सदस्य हनुमंत राव मीनमपल्ली के पिछले साल 11 दिसंबर को इस्तीफे के कारण यह सीट रिक्त हुयी थी। राव का कार्यकाल 29 मार्च 2023 तक था। इसके अलावा बिहार से विधान परिषद सदस्य डा. सूरज नंदन प्रसाद और सईद खुर्शीद मोहम्मद मोहसिन तथा महाराष्ट्र से विधान परिषद सदस्य शिवाजी राव बापूसो देशमुख के निधन के कारण तीनों सीटें रिक्त हुयी थीं।

उच्च सदन की दो और विधान परिषद की चार सीटों के लिये 21 मई को अधिसूचना जारी की जायेगी। उम्मीदवारों के लिये नामांकन की अंतिम तारीख 28 मई है जबकि 29 मई को नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवार 31 मई तक नामांकन वापस ले सकेंगे।

सात जून को सुबह नौ बजे से सायं चार बजे तक मतदान होगा और इसके बाद शाम पांच बजे मतगणना की जायेगी। राज्यसभा सदस्य के चुनाव में संबद्ध राज्य की विधानसभा के सदस्य मतदान करते हैं। उल्लेखनीय है कि असम से राज्यसभा की सात सीटें हैं। इनमें से छह सीट कांग्रेस के पास हैं। 

टॅग्स :संसददिल्लीभारतीय संसदमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब