लाइव न्यूज़ :

मनमोहन सिंह ने उठाई पीएमसी घोटाले से प्रभावित खाताधारकों की आवाज, बीजेपी सरकार को दिया ये सुझाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2019 14:31 IST

पीएमसी घोटाले पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा- सबसे पहले 16 लाख खाताधारकों को इसंफा दिलाने के लिए कदम उठाएं...

Open in App
ठळक मुद्देडॉ मनमोहन सिंह ने बीजेपी सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी कटाक्ष किया।बीजेपी ने जिस डबल इंजन मॉडल की सरकार का प्रचार करके वोट हासिल किए थे वो फेल हो गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने पीएमसी खाताधारकों की आवाज उठाई है। महाराष्ट्र में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री से इस संबंध में गंभीरता से विचार करने की अपील करता हूं। 16 लाख प्रभावित लोगों की समस्या का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को आरबीआई के साथ मिलकर एक ऐसा रास्ता निकालना चाहिए जिससे खाताधारकों को न्याय मिल सके।

डॉ मनमोहन सिंह ने बीजेपी सरकार की आर्थिक नीतियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी ने जिस डबल इंजन मॉडल की सरकार का प्रचार करके वोट हासिल किए थे वो फेल हो गया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पर आर्थिक सुस्ती का बहुत बुरा असर हुआ है। महाराष्ट्र की मैनुफैक्चरिंग ग्रोथ रेट में लगातार चौथे साल गिरावट देखी गई है।

मनमोहन सिंह ने आईएमएफ के बयान का हवाला देते हुए कहा कि इस वित्त वर्ष में भारत की ग्रोथ रेट 6.1 कही गई है। कुछ महीने पहले 7.3 का अनुमान लगाया गया था। अगर आर्थिक वृद्धि इसी दर से घटती रही तो 2014 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का सपना पूरा नहीं हो पाएगा। 

क्या है पीएमसी बैंक घोटाला?

पंजाब ऐंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (PMC) बैंक में फाइनैंशल फ्रॉड लगभग एक दशक से चल रहा था। मैनेजमेंट के कुछ लोगों ने मिलकर 4,226 करोड़ रुपये (बैंक के कुल लोन का 73% हिस्सा) सिर्फ एक ही कंपनी HDIL को दिए थे, जो अब दिवालिया हो गई है। आरोप के मुताबिक पीएमसी बैंक के मैनेजमेंट ने अपने नॉन परफॉर्मिंग एसेट और लोन वितरण के बारे में आरबीआई को गलत जानकारी दी।

आरबीआई ने इसके कामकाज पर रोक लगा दी साथ ही खाताधारकों को पैसे निकालने पर सीमा लगा दी। पहले आरबीआई ने बैंक के हर खाते से निकासी की ऊपरी सीमा 1,000 रुपये तय की थी जिसे बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया। इसके बाद यह सीमा 25 हजार कर दी गई और अब यह लिमिट 40 हजार रुपये हो गई है।

टॅग्स :पंजाब & महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक)असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019मनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

कारोबार11 वर्षों में 20 लाख से अधिक लंबित पदोन्नतियों को मंजूरी?, 2004 से 2014 की अवधि में 7.22 लाख नियुक्तियां और 2014 के बाद से संख्या बढ़कर 10.96 लाख

भारतपीएम मोदी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत नेताओं ने मनमोहन सिंह को किया नमन, जन्मदिन के मौके पर पूर्व पीएम को ऐसे किया याद

भारत'पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने हाफिज सईद से मुलाकात के लिए उन्हें धन्यवाद दिया था' : यासीन मलिक के दावे ने मचाई सनसनी

भारतManmohan Singh: श्रद्धांजलि के अवसर पर दु:खद राजनीति?, सार्वजनिक जीवन का स्याह पक्ष सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर