लाइव न्यूज़ :

गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर बोले मनीष तिवारी- हंसी आती है जब कांग्रेस के बारे में 'चपरासी' देते हैं 'ज्ञान'

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 27, 2022 11:30 IST

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि यह अजीब है कि जिन लोगों में वार्ड चुनाव लड़ने की भी क्षमता नहीं है, वे चुनाव जीतने की बात करना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष तिवारी ने कहा कि एक बेहतर शब्द के अभाव में यह हास्यास्पद है।उन्होंने कहा कि हम गंभीर स्थिति में हैं। हम गंभीर स्थिति में आ गए हैं।तिवारी ने कहा कि वह यह समझाने की सबसे अच्छी स्थिति में होंगे कि पत्र का संदर्भ क्यों या क्या है।

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने शनिवार को कहा कि वह गुलाम नबी आजाद के 5 पन्नों के पत्र के गुण-दोष पर टिप्पणी नहीं करना चाहते, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी की आलोचना की थी। हालांकि, उन्होंने ये कहा कि लेकिन यह हंसने योग्य है कि जब लोग जो कल तक कांग्रेस नेताओं के चपरासी थे, आज ज्ञान दे रहे हैं। मनीष तिवारी ने कहा कि एक बेहतर शब्द के अभाव में यह हास्यास्पद है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, "हम गंभीर स्थिति में हैं। हम गंभीर स्थिति में आ गए हैं। जो हुआ वह खेदजनक, दुर्भाग्यपूर्ण और, मेरे अनुमान में, शायद टालने योग्य है। मैं आजाद के पत्र के गुण-दोष में नहीं जाना चाहता। वह यह समझाने की सबसे अच्छी स्थिति में होंगे कि पत्र का संदर्भ क्यों या क्या है। पत्र अपने लिए बोलता है। लेकिन यह कहना काफी है कि कभी-कभी यह अजीब होता है कि जिन लोगों में वार्ड चुनाव लड़ने की भी क्षमता नहीं होती, वे चुनाव जीतने की बात करना चाहते हैं।"

जी-23 के बारे में बात करते हुए पंजाब सांसद ने कहा कि पार्टी के 23 नेताओं ने दो साल पहले सोनिया गांधी को लिखा था कि पार्टी की स्थिति चिंताजनक है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। जी-23 में तिवारी शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उस पत्र के बाद कांग्रेस सभी विधानसभा चुनाव हार गई। अगर कांग्रेस और भारत एक जैसे सोचते हैं, तो लगता है कि दोनों में से किसी एक ने अलग-अलग सोचना शुरू कर दिया है।

मनीष तिवारी ने एएनआई से कहा, "ऐसा लगता है कि 1885 से मौजूद भारत और कांग्रेस के बीच समन्वय में दरार आ गई है। आत्मनिरीक्षण की जरूरत थी। 20 दिसंबर 2020 को सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक में सहमति बन गई होती तो यह स्थिति नहीं आती।" बता दें कि गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस  की प्राथमिक सदस्यता के साथ सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

टॅग्स :Manish Tewariकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"