Heavy Rain in Manipur: मणिपुर में भारी बारिश से भूस्खलन, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2025 14:44 IST2025-09-14T14:44:50+5:302025-09-14T14:44:59+5:30

Heavy Rain in Manipur: अधिकारियों ने बताया कि जलसंपदा विभाग स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है।

Manipur Floods landslides in some parts after torrential rains | Heavy Rain in Manipur: मणिपुर में भारी बारिश से भूस्खलन, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

Heavy Rain in Manipur: मणिपुर में भारी बारिश से भूस्खलन, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

Heavy Rain in Manipur:  मणिपुर में बीते 24 घंटे के दौरान हुई मूसलाधार बारिश के बाद राज्य में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इंफाल पूर्व में यैंगांगपोक्पी, संतीखोंगबल और सबुंगखोक खुनोउ तथा इंफाल पश्चिम में काकवा और सागोलबंद के कई इलाके भारी बारिश के कारण जलमग्न हो गए हैं।

इन क्षेत्रों में कुछ मकान और आवासीय परिसर भी जलमग्न हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि नोनी जिले के अवांगखुल तथा पर्वतीय जिलों सेसेनापति और कामजोंग में भूस्खलन की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि इंफाल नदी, नम्बुल और इरिल सहित प्रमुख नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है लेकिन अभी भी खतरे के निशान तक नहीं पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि जलसंपदा विभाग स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है।

उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है तथा रविवार को और अधिक बारिश होने का अनुमान है। 

Web Title: Manipur Floods landslides in some parts after torrential rains

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे