लाइव न्यूज़ :

मणिपुर हिंसाः आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए चुराचांदपुर में आज कुछ घंटों के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई, राज्यपाल ने लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की

By अनिल शर्मा | Updated: May 7, 2023 08:21 IST

हिंसा में अब तक हजारों लोग विस्थापित हुए हैं और कम से कम 54 लोगों की मौत हो चुकी है। मणिपुर में जारी हिंसा के बीच राज्य की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने शनिवार को राज्य के लोगों से भाईचारा बनाए रखने और भय एवं असुरक्षा की भावना को दूर करने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देहिंसा प्रभावित चुराचांदपुर जिले के लोगों को आवश्यक वस्तुएं खरीदने के कर्फ्यू में रविवार ढील दी गई है। सुबह सुबह 7:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक कर्फ्यू में तीन घंटे की ढील दी गई है।आदिवासियों और बहुसंख्यक मेइती समुदाय के सदस्यों के बीच हिंसक झड़पों के बाद तीन मई को कर्फ्यू लगा दिया गया था।

इम्फालः हिंसा प्रभावित मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के लोगों को आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए रविवार सुबह सुबह 7:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक कर्फ्यू में तीन घंटे की ढील दी गई है। ताकि लोग दवा और भोजन जैसी आवश्यक वस्तुएं खरीद सकें।

एक अधिसूचना में कहा गया है कि चुराचांदपुर जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार और राज्य सरकार और विभिन्न हितधारकों के बीच बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया। इसके अनुसार दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत लगाए गए कर्फ्यू में सुबह सात बजे से सुबह 10 बजे तक ढील दी गई। शनिवार को भी अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक दो घंटे की ढील दी गई थी।

मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शनिवार रात अधिसूचना की प्रति साझा करते हुए ट्वीट में लिखा था- ‘‘चुराचांदपुर जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार होने और राज्य सरकार और विभिन्न हितधारकों के बीच बातचीत के बाद, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कर्फ्यू में आंशिक रूप से ढील दी जाएगी।’’

आदिवासियों और बहुसंख्यक मेइती समुदाय के सदस्यों के बीच हिंसक झड़पों के बाद तीन मई को कर्फ्यू लगा दिया गया था। हिंसा में अब तक हजारों लोग विस्थापित हुए हैं और कम से कम 54 लोगों की मौत हो चुकी है। मणिपुर में जारी हिंसा के बीच राज्य की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने शनिवार को राज्य के लोगों से भाईचारा बनाए रखने और भय एवं असुरक्षा की भावना को दूर करने की अपील की।

बयान में राज्यपाल ने कहा, ''पिछले कुछ दिनों के दौरान राज्य में हुई हिंसक घटनाओं और आगजनी ने आपसी भाईचारे और शांति को भंग कर दिया। इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में राज्य के कुछ भाई-बहनों की अचानक मृत्यु भी हो गई। मैं सभी से अपील करती हूं।'' उन्होंने कहा कि आप सभी भाईचारा बनाए रखें, भय और असुरक्षा की भावना को दूर करें और अपने आसपास के लोगों का सहयोग करें।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :मणिपुरImphal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारतमणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाया गया, एनडीए नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

भारतकौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह? जानिए मणिपुर के होने वाले मुख्यमंत्री के बारे में

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील