लाइव न्यूज़ :

मणिपुर चुनाव: दूसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी, 22 सीटों पर 92 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला, नौ सीटों पर पुनर्मतदान भी आज

By विशाल कुमार | Updated: March 5, 2022 08:54 IST

दूसरे चरण में मैदान में उतरे कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके ओ. इबोबी सिंह और पूर्व उप मुख्यमंत्री गैखंगम गंगमेई शामिल हैं। दोनों कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछह जिलों की 22 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।22 विधानसभा सीटों पर कुल 8.38 लाख मतदाता 92 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे।पहले चरण की नौ विधानसभा सीटों पर भी आज पुनर्मतदान हो रहा है।

इंफाल: मणिपुर में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में आज शनिवार को छह जिलों थोउबल, चंदेल, उखरूल, सेनापति, तामेंगलोंग और जिरिबाम की 22 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चलेगा। इन 22 विधानसभा सीटों पर कुल 8.38 लाख मतदाता 92 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे।

इनमें भाजपा के 12, कांग्रेस के 18, नेशनल पीपुल्स पार्टी के 11, जनता दल यूनाइटेड और नगा पीपुल्स फ्रंट के दस -दस उम्मीदवार शामिल हैं। इनके अलावा 12 निर्दलीय और शिवसेना, एनसीपी, भाकपा और अन्य दलों के उम्मीदवार भी इस चरण में चुनाव लड़ रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल के अनुसार, कोविड-19 के सुरक्षा प्रोटोकॉलों का पालन करते हुए 1247 मतदान केंद्रों पर मतदान पर सभी बंदोबस्त के साथ मतदान कराए जा रहे हैं।

इसके साथ ही बीते 28 फरवरी को पहले चरण के मतदान के दौरान जिन नौ सीटों पर असामाजिक तत्वों द्वारा ईवीएम से छेड़छाड़ की गई थी, वहां भी आज मतदान हो रहा है।

दूसरे चरण में मैदान में उतरे कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके ओ. इबोबी सिंह और पूर्व उप मुख्यमंत्री गैखंगम गंगमेई शामिल हैं। दोनों कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

मणिपुर के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने तकनीकी त्रुटि के कारण मतदान केंद्र पर थोड़ी देर के बाद वोट डाला। थौबल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी गड़बड़ी है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर