लाइव न्यूज़ :

मेनका गांधी ने ममता बनर्जी को आड़े हाथ लिया

By भाषा | Updated: January 24, 2019 01:55 IST

मेनका ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘महिला सशक्तिकरण के इरादे से सरकार की प्रमुख योजनाओं को प्रदेश सरकार द्वारा लागू नहीं करने के बारे में बताते हुए मुझे बेहद दुख हो रहा है।’’ 

Open in App

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने बुधवार को महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं को लागू नहीं करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथ लिया और कहा कि प्रदेश सरकार का यह रवैया ‘खतरनाक’ हैं। 

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने लगातार कई ट्वीट किए। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं को ‘महत्वपूर्ण कार्यक्रम’ जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मातृत्व लाभ कार्यक्रम प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और वन स्टाप सेंटर योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा और महिला कल्याण की वर्तमान स्थिति को देखना स्थिति बेहद निराशाजनक है। प्रदेश सरकार का महिलाओं के प्रति रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है।’’ 

मेनका ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘महिला सशक्तिकरण के इरादे से सरकार की प्रमुख योजनाओं को प्रदेश सरकार द्वारा लागू नहीं करने के बारे में बताते हुए मुझे बेहद दुख हो रहा है।’’ 

मेनका ने कहा, ‘‘मैं निश्चित तौर पर कह सकती हूं कि प्रदेश सरकार की गैर लोकतांत्रिक नीतियों से पश्चिम बंगाल के लोग दुखी हैं। लोगों को जल्द ही जन हितैषी सरकार का चुनाव करने का मौका मिलेगा।’’

टॅग्स :मेनका गाँधीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?