लाइव न्यूज़ :

मंदसौर रेप केस: कांग्रेस का इंदौर में मार्च, ज्योतिरादित्य ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 30, 2018 23:47 IST

मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात पर सत्तारूढ़ बीजेपी को घेरते हुए शनिवार रात यहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुआई में सूबे के प्रमुख विपक्षी दल ने कैंडल मार्च निकाला।

Open in App

इंदौर, 30 जून। मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात पर सत्तारूढ़ बीजेपी को घेरते हुए शनिवार रात यहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुआई में सूबे के प्रमुख विपक्षी दल ने कैंडल मार्च निकाला। मधुमिलन चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा से रीगल तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा तक निकाले गये मोमबत्ती जुलूस में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

इससे पहले, सिंधिया शहर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय पहुंचे, जहां सामूहिक बलात्कार की पीड़ित बच्ची भर्ती है। उन्होंने डॉक्टरों से बच्ची का हाल-चाल जाना और बच्ची के परिजन से मुलाकात की।सिंधिया ने संवाददाताओं से कहा, "प्रदेश भर में मासूम बच्चियों से बलात्कार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लेकिन सूबे की भाजपा सरकार कुम्भकर्ण की तरह गहरी नींद में है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस सवाल का जवाब देना चाहिये कि उनकी सरकार नींद से कब जागेगी।" वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में मध्यप्रदेश "बलात्कार की राष्ट्रीय राजधानी" बन गया है और सूबे में हर साल 5,000 महिलाओं से दुष्कर्म हो रहा है।

उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था के "पूरी तरह खत्म" हो जाने का आरोप लगाते हुए कहा, "अगर सत्तारूढ़ भाजपा महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकती, तो उसे सत्ता छोड़ देनी चाहिये।" सिंधिया ने मांग की कि मंदसौर में स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले के मुजरिमों को यथाशीघ्र सख्त से सख्त सजा दिलायी जाये। 

टॅग्स :रेपइंदौरकांग्रेसज्योतिरादित्य सिंधियाशिवराज सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब