लाइव न्यूज़ :

मांडविया ने ब्रिटेन, ब्राजील, इटली के स्वास्थ्य मंत्रियों से मुलाकात की

By भाषा | Updated: September 6, 2021 00:02 IST

Open in App

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को कहा कि उन्होंने अपने इतालवी समकक्ष रॉबर्टो स्पेरांजा के साथ विभिन्न विषयों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि इटली में शैक्षणिक संस्थानों में दाखिला लेने वाले टीकाकरण करा चुके भारतीय छात्रों को यात्रा में प्राथमिकता देने तथा स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। मांडविया जी-20 समूह के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के लिए इटली के रोम में हैं। उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘इटली के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पेरांजा के साथ बातचीत में स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए चर्चा की।’’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘इटली के शैक्षणिक संस्थानों में दाखिला लेने वाले टीका ले चुके भारतीय छात्रों को यात्रा में प्राथमिकता देने पर चर्चा की। साथ ही, इटली की दवा कंपनियों को भारत में निवेश करने और अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए आमंत्रित किया।’’ मांडविया ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि उन्होंने ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद को भारत आने के लिए आमंत्रित किया और उनके साथ दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में संवाद के लिए प्रारूप पर चर्चा की। मांडविया ने ब्राजील के अपने समकक्ष से भी मुलाकात की। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री मार्सेलो क्वीरोगा से स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर सहयोग पर चर्चा हुई। हमने बेहतर परिणामों के लिए वन हेल्थ और नैनो-यूरिया की शुरुआत के बारे में बात की। साथ ही, टीबी के खिलाफ ब्राजील के अभियान में सहायता के लिए भारत के पूर्ण सहयोग की पेशकश की।’’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘इटली की अध्यक्षता में जी-20 के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। बैठक का विषय ‘लोग, ग्रह और समृद्धि’ था। सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) के लिए विस्तृत मूल्यांकन के साथ कोविड-19 महामारी के वैश्विक स्वास्थ्य तंत्र पर असर की निगरानी के लिए भारत के कदमों के बारे में विचार साझा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?