लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : चोरी के संदेह में शख्स को मारा-पीटा, फिर पिकअप से बांधकर घसीटा हुई मौत, मामले पांच लोग गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 29, 2021 13:17 IST

मध्यप्रदेश के नीमच जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र में एक आदिवासी व्यक्ति को चोरी के संदेह में पीटा गया और फिर पिकअप से बांधकर घसीटा गया । इस घटना में शख्स की मौत हो गई ।

Open in App
ठळक मुद्देआदिवासी समुदाय के व्यक्ति को लोगों ने पिकअप वैन से बांधकर घसीटाचोरी के संदेह में पहले मारा-पीटा, शख्स की मौतमामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है , जांच जारी

भोपाल :  मध्य प्रदेश के नीमच जिले में शनिवार (28 अगस्त) को चोरी के आरोपी एक आदिवासी व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में एक सरपंच सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है । पीड़ित की पहचान कन्हैया भील के रूप में की गई है । पीड़ित को चोरी के संदेह में कथित तौर पर पीटा गया और एक वैन से बांधकर घसीटा गया । यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब इसका का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है । 

बताया जा रहा है कि कन्हैया लाल भील अपनी पत्नी को ढूंढने निकला था और रास्ते से गुजर रहे वाहनों को रोक कर वह अपनी पत्नी के बारे में पूछ रहा था । साथ ही उसके दोनों हाथ में पत्थर थे । बाइक से सुबह दूध की टंकी ले जा रहे छीतर गुर्जर ने कान्हा को चोर समझा और बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया । इससे उसका दूध भी गिर गया ।  पहले तो खुद ही कान्हा को पीटा और बाद में गांव वालों को बुलाकर उसकी खूब मरम्मत करवाई । गांव के लोगों ने उसे पिकअप से बांधकर घसीटा, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई  । यह घटना नीमच जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र की है ।

नीमच के अतिरिक्त एसपी  सुंदर सिंह कनेश ने कहा कि "हमें एक व्यक्ति की पिटाई और घायल होने की सूचना मिली। उसे नीमच जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वायरल वीडियो में, कन्हैया भील को ग्रामीणों द्वारा पीटा जा रहा था और एक पिकअप द्वारा घसीटा जा रहा था । '' पुलिस ने उस वाहन को भी कब्जे में ले लिया है । 

कनेश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.'' मामले में एक सरपंच सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है । अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है और सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । जानकारी के अनुसार पीड़ित का पहले  क्रिमिनल बैकग्राउंड था । 

इस घटना के बाद सियासत में गरमा गई है ।  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नई घटना को लेकर सरकार पर सवाल उठाए । उन्होंने कहा कि एमपी में क्या हो रहा है । एक आदिवासी व्यक्ति के साथ इस तरह की बर्बरता  बेहद अमानवीय है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का कोई डर नहीं है सरकार नाम की चीज कहीं नजर नहीं आ रही है ।  

टॅग्स :मध्य प्रदेशवायरल वीडियोक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील