लाइव न्यूज़ :

गुजरात में व्यक्ति ने आत्महत्या का प्रयास किया

By भाषा | Updated: June 27, 2021 20:25 IST

Open in App

सूरत, 27 जून आम आदमी पार्टी (आप) का कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने रविवार को गुजरात में यहां स्थित उस स्कूल परिसर में कथित तौर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया जहां दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल थे। यह जानकारी पुलिस ने दी।

अथवालाइन्स पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि चिराग दुधगरा नाम के व्यक्ति ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि हालांकि व्यक्ति द्वारा खुद को आग लगाने से पहले वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे काबू में कर लिया।

पुलिस सब-इंस्पेक्टर केतन रावल ने कहा, ‘‘हमने चिराग दुधागरा को हिरासत में ले लिया और आत्महत्या का प्रयास करने के बाद उसे सीआरपीसी की धारा 161 के तहत निवारक हिरासत में रखा है। व्यक्ति द्वारा कुछ भी करने से पहले वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसे थाने लाया गया है।’’

उक्त व्यक्ति ने यह कदम क्यों उठाया अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग