लाइव न्यूज़ :

अपराधी की मौत का बदला लेने के लिए तिहाड़ जेल अधिकारी को मारने की साजिश रच रहा शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 20, 2021 23:27 IST

Open in App

‘गैंगस्टर’ अंकित गुर्जर की मौत का बदला लेने के लिए तिहाड़ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी को कथित रूप से मारने की साजिश रच रहे 28 वर्षीय एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान गोविंदपुरी निवासी सतेंद्र उर्फ ​​सत्ते के रूप में हुई है। उस पर दक्षिणी दिल्ली के रोहित चौधरी गिरोह का सक्रिय सदस्य होने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि वह 20 से अधिक आपराधिक मामलों में आरोपी है और वर्तमान में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के एक सदस्य की हत्या के मामले में अंतरिम जमानत पर बाहर था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने तिहाड़ जेल के उपाधीक्षक को खत्म करने के लिए अपने सहयोगी से एक एके-47 राइफल खरीदने को कहा था, जिसका ऑडियो बाद में वायरल हो गया। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा कि सतेंद्र को 17 अगस्त को बाहरी रिंग रोड से गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRajpal Yadav: हास्य अभिनेता 13 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए, कड़कड़डूमा कोर्ट ने रिहाई वारंट जारी किया

बॉलीवुड चुस्कीराजपाल यादव को 18 मार्च तक अंतरिम ज़मानत मिली, एक्टर 11 दिन बाद तिहाड़ जेल से आएंगे बाहर

बॉलीवुड चुस्की'मेरे पास पैसे नहीं हैं': तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव के इमोशनल शब्द

भारततिहाड़ जेल से नहीं हटेगी अफजल गुरु और मकबूल भट्ट की कब्र, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"