लाइव न्यूज़ :

नौकरियां देने का वादा निभाने में नाकाम रहीं ममता : मुकुल रॉय

By भाषा | Updated: December 13, 2020 20:56 IST

Open in App

कोलकाता, 13 दिसंबर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने रविवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिंगूर के युवाओं को नौकरियां देने का वादा निभाने में नाकाम रहीं और उनके लिये कुछ नहीं किया। रॉय ने कहा कि सिंगूर उनके भूमि-अधिग्रहण रोधी आंदोलन का पर्याय बनकर रह गया है।

उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स ने दुनिया की सबसे सस्ती कार 'नैनो' की फैक्ट्री हुगली जिले के सिंगूर में लगाई थी, लेकिन परियोजना अधर में लटक गई और फिर 2006 -2007 में बनर्जी तथा उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेतृत्व में हुए किसानों के आंदोलन के बाद उसे गुजरात ले जाया गया।

एक समय ममता बनर्जी का दाहिना हाथ माने जाने वाले रॉय 2017 में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा शामिल हो गए थे। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में स्वीकार किया कि टीएमसी में रहने के दौरान उन्होंने भी 2006 के सिंगूर आंदोलन में भाग लिया था। उन्होंने कहा कि 'नैनो' के निर्माण प्लांट को पश्चिम बंगाल से बाहर भेजने के लिये दबाव डालना ''बड़ी भूल'' थी और इसने अन्य उद्योगपतियों के लिये बाधाएं पैदा करने का काम किया।

रॉय ने बनर्जी पर युवाओं से किया गया नौकरियां देने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।

गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर इस परियोजना को वहां ले जाया गया।

सिंगूर और नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण आंदोलन के चलते ममता बनर्जी 2011 में राज्य में सत्ता में आईं और वाम दलों का 34 साल का राज खत्म हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी