लाइव न्यूज़ :

ममता ने बंगाल के लोगों को केंद्रीय विकास योजनाओं से वंचित रखा : आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: April 7, 2021 16:08 IST

Open in App

कोलकाता, सात अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर आरोप लगाया कि " (धन) राशि से लेकर राशन आपूर्ति" तक राज्य को जो भी केंद्रीय सहायता मिली, उसे उन नेताओं ने ‘हड़प’ लिया।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने जलपाईगुड़ी जिले के माल विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह भी आरोप लगाया कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य को केंद्र की विकास योजनाओं से वंचित रखा है।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘उन्होंने पिछले 10 वर्षों से पश्चिम बंगाल की अनदेखी की है और कई केंद्रीय कल्याण योजनाओं का हिस्सा नहीं बन कर, ममता ने राज्य को उसके लाभ से वंचित किया है। केंद्र ने (धन) राशि से लेकर राशन आपूर्ति तक, राज्य को जो भी केंद्रीय सहायता मुहैया करायी, उसे तृणमूल नेताओं ने हड़प लिया। राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद, एक एक पैसा वसूल किया जाएगा और उसे विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।’’

आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी सरकार पर चाय बागान श्रमिकों को कम भुगतान करने और उनकी उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया।

भाजपा नेता ने कहा, "अन्य चाय उत्पादक राज्यों में, श्रमिकों को दैनिक 350 रुपये की मजदूरी मिलती है और उनके भूमि संबंधी अधिकार हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में उनकी मजदूरी 200 रुपये भी नहीं हैं। भाजपा श्रमिकों और क्षेत्र में रहने वाले गोरखा समुदाय के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।’’

भाजपा नेता ने सवाल किया कि ममता बनर्जी 'जय श्री राम' के नारे सुनकर क्यों नाराज हो जाती है?।

आदित्यनाथ ने कहा, "जिन लोगों ने भगवान राम के खिलाफ बोला था, उन्हें मुसीबत का सामना करना पड़ा।’’ उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के 130 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर उन गुंडों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

क्रिकेटबांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में टीम इंडिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड को बड़ा झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी