लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में बनाएगी सरकार: शिवसेना

By भाषा | Updated: May 2, 2021 16:27 IST

Open in App

मुम्बई, दो मई शिवसेना के सांसद संजय राऊत ने रविवार को विश्वास व्यक्त किया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार बनाएंगी क्योंकि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा से काफी आगे हो गयी है।

राऊत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि अब सभी लोग राजनीतिक आंकड़ों के बजाय कोविड-19 के आंकड़ों में वृद्धि से ज्यादा चिंतिंत है।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 202 सीटें पर आगे चल रही है जबकि भाजपा 77 सीटों पर आगे है। विधानसभा की 292 सीटों के लिए चुनाव हुए थे।

महाराष्ट्र में कांग्रेस एवं राकांपा के साथ गठबंधन में सत्तासीन में शिवसेना ने पश्चिम बंगाल चुनाव नहीं लड़ा था बल्कि उसने बनर्जी को अपना समर्थन दिया था।

नवीनतम चुनाव मतगणना रूझानों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में सत्तावापसी की ओर उन्मुख है जबकि असम में भाजपा और केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की वापसी के आसार हैं।

रूझानों से यह भी संकेत मिला है कि तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक की सत्ता में वापसी की संभावना नहीं है, उसकी विरोधी पार्टी द्रमुक सत्ता की ओर अग्रसर है। केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में एनआईएनआरसी के नेतृत्व वाले राजग के कदम सत्ता की ओर बढ़ रहे हैं।

राउत ने कहा कि पुडुचेरी और तमिलनाडु छोड़कर किसी भी अन्य राज्य में राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव नहीं होगा।

राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘ हमें ममता दीदी को बधाई देनी है कि उन्होंने भाजपा की चुनौती को स्वीकार किया और वह एक ही सीट से चुनाव लड़ीं। भाजपा ममता को हराने के लिए कितनी भी कठिन परिश्रम क्यों न कर ले और कितना ही पैसा क्यों न लगा ले , उन्हें हराना आसान नहीं है। हमें कोई शक नहीं है कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी