लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ पदयात्रा निकाली

By भाषा | Updated: March 7, 2021 16:30 IST

Open in App

सिलीगुड़ी, सात मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में रविवार को यहां एक 'पदयात्रा' निकाली।

बनर्जी ने हजारों समर्थकों के साथ दार्जिलिंग मोड़ से अपराह्न लगभग 2 बजे विरोध मार्च शुरू किया।

इस पदयात्रा में कई लोगों ने एलपीजी सिलेंडरों की लाल रंग की कार्डबोर्ड की प्रतिकृतियां ली हुई थीं जिसका नेतृत्व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी कर रही थीं। इस पदयात्रा में मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और पार्टी की सांसद मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां भी शामिल थीं।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि एलपीजी सिलेंडर जल्द ही आम आदमी की पहुंच से दूर हो जाएंगे। बनर्जी ने शनिवार को कहा था कि बड़े पैमाने पर प्रदर्शन होने चाहिए ताकि ‘‘हमारी आवाज सुनी जाए।"

भट्टाचार्य ने कहा कि रैली का आयोजन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले किया गया है और रविवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने रैली को अपना समर्थन दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी