लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने 2.99 लाख करोड़ रुपये का लेखानुदान पेश किया, विपक्ष ने किया बहिष्कार

By भाषा | Updated: February 5, 2021 21:45 IST

Open in App

कोलकाता, पांच फरवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को विधानसभा में 2.99 लाख करोड़ रुपये का लेखानुदान पेश किया और किसानों की वार्षिक सहायता में वृद्धि सहित कई घोषणाएं कीं।

सदन में इसके पारित होने से पूर्व अप्रैल से शुरू हो रहे नए वित्त वर्ष के पहले कुछ महीनों के आकलन पर अगले दो दिन तक चर्चा होगी।

यह लेखानुदान ऐसे समय आया है जब सभी की नजरें राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव पर हैं जहां भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि उनकी सरकार ने केंद्र से आवश्यक सहायता न मिलने के बावजूद राज्य के समूचे विकास के लिए लगातार काम किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों के लिए 20 लाख घर बनाने और कच्चे घरों को पक्के घरों में तब्दील करने का निर्णय किया है। हम परियोजना के लिए 1,500 करोड़ रुपये का आवंटन कर रहे हैं। हमने सरकार से मान्यताप्राप्त मदरसों को सहायता उपलब्ध कराने का भी फैसला किया है तथा इसके लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।’’

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार की ‘कृषक बंधु’ योजना के तहत वार्षिक सहायता 5,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये कर दी गई है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यह भी कहा कि उनकी सरकार बंगाल में केंद्र की ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ योजना को क्रियान्वित करने पर सहमत हो गई है।

अवसंरचना विकास की आवश्यकता पर जोर देते हुए बनर्जी ने कहा कि राज्य में अगले पांच साल में 46,000 हजार किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कें बनाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की बंगाल में 1.5 करोड़ नयी नौकरियां सृजित करने की योजना है।

बनर्जी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सम्मान में एक राज्यस्तरीय आयोग बनाने की भी सरकार की योजना है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रत्येक जिले में जय हिन्द भवन तथा न्यूटाउन में आजाद हिन्द स्मारक बनाएंगे।’’

अस्वस्थ चले रहे वित्त मंत्री अमित मित्रा आज विधानसभा सत्र में मौजूद नहीं थे।

इस दौरान भाजपा विधायक आसन के समक्ष आ गए और मांग करने लगे कि लेखानुदान मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि मित्रा पढ़ें। इसके बाद वे सदन से बाहर चले गए।

वाम मोर्चे और कांग्रेस के विधायकों ने भी सत्र का बहिष्कार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा