लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- ये 'सुपर फ्लॉप' मीटिंग, हमारे लिए अपमानजनक'

By भाषा | Updated: May 20, 2021 16:13 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कोविड-19 पर बैठक के बाद नाराजगी जताई है और कहा कि केवल भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों को इसमें बोलने दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक में केवल भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बैठक में बोलने दिया गया: ममता बनर्जी'प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में कोविड के हालात या टीकों और ऑक्सीजन के भंडार पर कुछ नहीं पूछा'केंद्र सरकार के पास कोविड-19 के हालात से निपटने की नहीं है कोई उचित योजना: ममता बनर्जी

कोलकाता: कोविड-19 के हालात पर मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक को ‘सुपर फ्लॉप’ बताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें और अन्य कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बोलने नहीं दिया गया जो उनके अपमान के समान है।

बनर्जी ने यह दावा भी किया कि केवल भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बैठक में बोलने दिया गया, जबकि दूसरों को ‘कठपुतली’ बनाकर रख दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अनौपचारिक और सुपर फ्लॉप बैठक थी।’’ बनर्जी ने राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम अपमानित महसूस कर रहे हैं। यह देश के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है। प्रधानमंत्री मोदी में असुरक्षा की भावना इतनी ज्यादा है कि उन्होंने हमारी बात ही नहीं सुनी।’’

पश्चिम बंगाल के बारे में पीएम मोदी ने कुछ नहीं पूछा: ममता बनर्जी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ना तो यह पूछा कि पश्चिम बंगाल कोविड के हालात से किस तरह निपट रहा है और ना ही उन्होंने टीकों तथा ऑक्सीजन के भंडार के बारे में पूछा। बनर्जी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने ‘ब्लैक फंगस’ के बारे में एक भी सवाल नहीं पूछा।’’

उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसे चार मामले सामने आए हैं। देश में कोविड-19 के मामले कम होने के प्रधानमंत्री के दावे का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘अगर संक्रमण के कुल मामले कम हो रहे हैं, तो कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के इतने अधिक मामले क्यों आ रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार के पास देश में कोविड-19 के हालात से निपटने की कोई उचित योजना नहीं है।

टॅग्स :ममता बनर्जीनरेंद्र मोदीकोविड-19 इंडियापश्चिम बंगालकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा