लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में किया रोडशो

By भाषा | Updated: March 29, 2021 12:48 IST

Open in App

नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल), 29 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को नंदीग्राम में विशाल रोडशो किया जहां वह अपने पूर्व सहयोगी और अब भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं ।

पूरबा मेदिनीपुर जिले की की इस महत्वपूर्ण सीट पर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में एक अप्रैल को मतदान होगा।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ रोडशो में बनर्जी ने रेयापाड़ा खुदीराम मोड़ से ठाकुर चौक तक आठ किलोमीटर लंबा सफर तय किया। इस दौरान वह व्हीलचेयर पर रहीं और हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करती रहीं।

रोडशो में सैकड़ों स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और ‘ममता बनर्जी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। वह बाद में एक रैली को भी संबोधित करेंगी।

तृणमूल अध्यक्ष ने घोषणा की है कि वह बृहस्पतिवार को मतदान होने तक नंदीग्राम में ही रहेंगी।

दूसरे चरण के लिए मतदान 30 अप्रैल शाम पांच बजे खत्म होगा। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी नंदीग्राम में रोडशो में हिस्सा ले सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी