लाइव न्यूज़ :

संसदीय सवालों के जवाबों को ममता खुद परखेंगी : अधिकारी

By भाषा | Updated: July 23, 2021 16:28 IST

Open in App

कोलकाता, 23 जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फैसला किया है कि वह संसदीय सवालों के जवाब भेजे जाने से पहले अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों एवं अन्य अधिकारियों द्वारा दिए जाने वाले इन उत्तरों को खुद देखेंगी और फिर इन्हें स्वीकृति प्रदान करेंगी।

मुख्यमंत्री ने यह निर्णय इन खबरों के बीच किया है कि उनकी सरकार के विभाग संसदीय सवालों के जवाब समय पर नहीं भेजते।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि मुख्य सचिव एच के द्विवेदी ने एक संदेश में सचिवों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित जवाब उन्हें भेजें जिन्हें अंतिम स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सरकार के संज्ञान में आया है कि संसदीय सवालों के जवाब हमेशा समय पर नहीं भेजे जाते। इसलिए, अतिरिक्त मुख्य सचिवों, संयुक्त सचिवों, सचिवों से अपने जवाब मुख्य सचिव को भेजने को कहा गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह (मुख्य सचिव) इसके बाद इन जवाबों को स्वीकृति के लिए सक्षम प्राधिकार, जो मुख्यमंत्री हैं, को भेजेंगे।’’

इस बीच, राज्य के मुख्य सचिव के रूप में कार्य कर चुके भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘संभवत: यह पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री संसद को भेजे जाने से पहले अतिरिक्त मुख्य सचिवों या अन्य सचिवों के उत्तरों को खुद परखेंगी। यह राजनीति से प्रेरित निर्णय हो सकता है।’’

इस संबंध में एक अन्य पूर्व नौकरशाह ने कहा कि यह एक ‘‘अभूतपूर्व’’ कदम है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपनी 29 साल की सेवा में ऐसा कभी नहीं देखा है। अब तक ऐसा नहीं हुआ है...पूरी तरह असामान्य।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी