लाइव न्यूज़ :

TMC ने कोलकाता नगर निकाय चुनाव में हासिल की शानदार जीत, 144 वार्डों में से जीते 134 वार्ड

By रुस्तम राणा | Updated: December 21, 2021 18:38 IST

कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव में 144 में से 134 वार्डों में जीत हासिल की। वहीं बीजेपी तीन सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। कांग्रेस और वामदल पार्टियां दो-दो वार्ड जीतने में सफल रहीं।

Open in App
ठळक मुद्दे3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने TMC में शामिल होने की जताई इच्छाभाजपा को तीन वार्डों में मिली जीत, कांग्रेस-वामदल ने जीते दो-दो वार्डजीत पर ममता ने कहा- बंगाल और कोलकाता भारत के लोगों को दिखाएंगे रास्ता

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मंगलवार को कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव में 144 में से 134 वार्डों में जीत हासिल की। वहीं बीजेपी तीन सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। जबकि कांग्रेस और वामदल पार्टियां दो-दो वार्ड जीतने में सफल रहीं। केएमसी चुनाव में जहां पहले भाजपा 5 वार्डों में काबिज थी, तो इस चुनाव में उसे दो वार्डों का नुकसान हुआ है। इस निकाय चुनाव में टीएमसी 92.36 फीसदी वोट शेयर रहा, जो अपने आप में बड़ी बात है। 

विजयी निर्दलीय उम्मीदवारों ने जताई TMC में शामिल होने की इच्छा

वहीं वार्ड संख्या 135 से जीतने वाली निर्दलीय उम्मीदवार रुबीना नाज ने टीएमसी में शामिल होने की घोषणा की है। रुबीना एक स्थानीय टीएमसी नेता की पत्नी भी हैं। इसके अलावा दो अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों ने टीएमसी पार्टी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है।

जीत पर ममता ने कहा- बंगाल और कोलकाता भारत के लोगों को दिखाएंगे रास्ता

चुनाव परिणाम को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा और वाम दल सूपड़ा साफ हो गया। इन दोनों के बीच कांग्रेस फंस गई है। यह राष्ट्रीय राजनीति पर भी प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने कहा कि बंगाल और कोलकाता भारत के लोगों को रास्ता दिखाएंगे। बता दें कि टीएमसी आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के साथ और अन्य राज्यों में पैठ बनाने की कोशिश कर रही है। 

दिलीप घोष बोले बंगाल में चल रही है वन पार्टी डेमोक्रेसी

वहीं कोलकाता नगर निकाय चुनाव परिणाम पर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि टीएमसी का सभी सीट जीतने और विपक्ष को शून्य करने का इरादा था। घोष ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वन पार्टी डेमोक्रेसी चल रही है, वोटिंग में बाधा दी जा रही है फर्ज़ी वोटर पकड़े गए हैं। बीजेपी के उम्मीदवार विरोध करते हैं तो पुलिस उनके साथ मारपीट करती है। 

टॅग्स :टीएमसीKolkata Municipal CorporationMamta BanerjeeDilip Ghosh
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"