लाइव न्यूज़ :

भाजपा को 2024 में सत्ता से बेदखल करना मेरी ‘आखिरी लड़ाई’ होगी, बोलीं ममता बनर्जी- मैं वादा करती हूं कि...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2022 07:01 IST

ममता बनर्जी ने कहा कि ‘‘भाजपा को किसी भी कीमत पर हराना है।’’ बनर्जी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल को बचाना हमारी पहली लड़ाई है। मैं वादा करती हूं कि हम 2024 में केंद्र में भाजपा को सत्ता से हटा देंगे।''

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने कहा भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनावों में हराना है। केंद्र में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए दिल्ली की लड़ाई मेरी आखिरी होगीः ममता 300 सांसद हैं, लेकिन बिहार जा चुका है, कुछ अन्य राज्य भी उसके हाथ से जाएंगेः ममता बनर्जी

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केंद्र की सत्ता से बेदखल करना उनकी ‘आखिरी लड़ाई’ होगी। तृणमूल कांगेस (टीएमसी) प्रमुख बनर्जी (67) ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनावों में हराना है। केंद्र में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए दिल्ली की लड़ाई मेरी आखिरी होगी। मैं भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का वादा करती हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा को किसी भी कीमत पर हराना है।’’ बनर्जी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल को बचाना हमारी पहली लड़ाई है। मैं वादा करती हूं कि हम 2024 में केंद्र में भाजपा को सत्ता से हटा देंगे। अगर आप हमें डराने की कोशिश करेंगे, तो हम जवाब देंगे।’’

बनर्जी ने 1984 में 400 से अधिक सीट जीतने के बावजूद 1989 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चुनाव हारने का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हर किसी को हार का सामना करना पड़ता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इंदिरा गांधी दिग्गज नेता थीं, लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के लगभग 300 सांसद हैं, लेकिन बिहार जा चुका है, कुछ अन्य राज्य भी उसके हाथ से जाएंगे।’’ 

टॅग्स :Mamta BanerjeeBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"