लाइव न्यूज़ :

Delhi AIIMS: दिल्‍ली एम्‍स के सर्वर पर मैलवेयर का हमला, अखिल भारतीय संस्थान ने ट्वीट कर दी जानकारी, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: June 6, 2023 20:46 IST

इस अटैक पर जानकारी देते हुए अखिल भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान ने ट्वीट किया है और लिखा है कि "एम्स, नई दिल्ली में साइबर सुरक्षा प्रणालियों द्वारा दोपहर 2:50 बजे एक मैलवेयर हमले का पता चला। प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया और खतरे को निष्प्रभावी कर दिया गया।"

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली एम्स पर एक बार फिर से मैलवेयर अटैक हुआ है। ये अटैक आज दोपहर करीब तीन बजे हुआ है। हालांकि दिल्ली एम्स के साइबर सुरक्षा प्रणालियों ने इस अटैक को विफल कर दिया था।

नई दिल्ली: दिल्ली एम्स के साइबर सेफ्टी सिस्‍टम पर आज मैलवेयर अटैक हुआ है। इस बात की जानकारी अखिल भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान ने ट्वीट कर दी है। ट्वीट में संस्थान ने लिखा है कि आज दिन के  2:50 बजे नई दिल्ली एम्स पर एक मैलवेयर का अटैक हुआ है। इस हमले की जानकारी दिल्ली एम्स की साइबर सुरक्षा प्रणालियों द्वारा लगाई गई है। 

ऐसे में इस मैलवेयर अटैक का पता लगते ही अटैक्सर्स के इस प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया। हालांकि कुछ समय बाद से दिल्ली एम्स की सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया गया था। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली एम्स पर ऐसे अटैक हुए हैं। इससे पहले भी ऐसे साइबर अटैक हो चुके हैं। 

अखिल भारतीय संस्थान ने ट्वीट किया था

इस साइबर अटैक पर अपडेट देते हुए अखिल भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान ने एक ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए संस्थान ने लिखा है कि "एम्स, नई दिल्ली में साइबर सुरक्षा प्रणालियों द्वारा दोपहर 2:50 बजे एक मैलवेयर हमले का पता चला। प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया और खतरे को निष्प्रभावी कर दिया गया।" 

बता दें कि इस अटैक के कारण कुछ देर के लिए ई-अस्पताल सेवाएं प्रभावित हुई थी। ऐसे में जैसे ही इस मैलवेयर के खतरे की पहचान हुई थी, इसे जल्द से जल्द ठीक किया गया और सेवाएं फिर से बहाल की गई थी। 

इससे पहले भी हो चुके है ऐसे अटैक

गौर करने वाली बात यह है कि साल 2022 के नवंबर महीने में भी अस्पताल पर ransomware attack हुआ था जिस कारण कई दिनों तक दिल्ली एम्स की सेवाएं प्रभावित हुई थी। इस कारण काफी परेशानी हुई थी और इससे अस्पताल के डेली कामकाज जैसे नियुक्ति, मरीजों के रजिस्ट्रेशन, डिस्चार्ज स्लिप आदि पर काफी प्रभाव भी पड़ा था।  

टॅग्स :एम्सNew Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

विश्वAI Summit 2026: अमेरिका, रूस, चीन समेत 80 से ज़्यादा देशों ने AI पर नई दिल्ली घोषणा को अपनाया, डिक्लेरेशन 7 खास बातों पर आधारित

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

कारोबारनए साल से पहले IGL ने दिल्ली-NCR में घरेलू PNG की कीमतें घटाईं, चेक करें नए रेट्स

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर