लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी का सरकार पर हमला, माल्या के दावे पर प्रधानमंत्री मोदी व वित्त मंत्री जेटली को जवाब देना चाहिए

By भाषा | Updated: September 13, 2018 02:02 IST

विजय माल्या के दावे को लेकर बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को इसका जवाब देना चाहिए।

Open in App

पटना, 13 सितंबर: देश से भागने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात करने संबंधी विजय माल्या के दावे को लेकर बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को इसका जवाब देना चाहिए।

तेजस्वी ने आज ट्वीट कर माल्या के उस दावे कि भारत छोडने से पहले उसने वित्त मंत्री जेटली से मुलाकात की थी, कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री को इसका जवाब देना चाहिए।

तेजस्वी ने मोदी सरकार पर घोटालेबाजों और भगोड़ों के साथ हाथ मिलाकर हजारों करोड़ रूपये की लूट की साजिश रचने का भी आरोप लगाया।

बिहार के बक्सर जिले में हाल में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत होने पर जिला प्रशासन ने उनकी मृत्यु बीमारी के कारण होने का दावा किया था। इस दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया कि देश में खाद्य सुरक्षा कानून के होते हुए भी महादलित समुदाय से आने वाले दो बच्चों की मौत हो जाती है जिसके बारे में प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

टॅग्स :तेजस्वी यादवविजय माल्याअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?