लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में नए नेता प्रतिपक्ष होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

By भाषा | Updated: February 12, 2021 18:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिाकर्जुन खड़गे राज्यसभा में नए नेता प्रतिपक्ष होंगे। वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का स्थान लेंगे।

राज्यसभा सदस्य आजाद का कार्यकाल 15 फरवरी को खत्म हो रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर खड़गे को उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का अनुरोध किया है।

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सभापति नायडू को उनका पत्र मिल गया है और उन्होंने तय किया है कि आजाद की सदस्यता खत्म होने के बाद ही वह खड़गे को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता देने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

ज्ञात हो कि आज राज्यसभा में आजाद के कार्यकाल का अंतिम दिन था। राज्यसभा 29 जनवरी से शुरू हुआ बजट सत्र का पहला चरण शुक्रवार को पूरा हो गया।

उच्च सदन में आज बजट पर चर्चा पूरी होने के बाद बैठक स्थगित कर दी गयी। पूर्व निर्धारित कार्यकम के तहत बजट सत्र का दूसरा चरण आठ मार्च को शुरू होगा और आठ अप्रैल तक चलेगा।

आजाद जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा के सदस्य हैं। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाए जाने और इसके केंद्रशासित प्रदेश बनाए जाने के बाद से वहां विधानसभा अस्तित्व में नहीं है।

कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले दलित नेता खड़गे 2014 से 2019 के बीच लोकसभा में कांग्रेस के नेता रह चुके हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें गुलबर्गा संसदीय सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। 77 वर्षीय खड़गे पिछले साल राज्यसभा के लिए पहली बार निर्वाचित हुए थे। वह उच्च सदन में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम