लाइव न्यूज़ :

गहलोत और पायलट से मुलाकात से पहले बोले खड़गे- हम चर्चा करेंगे और पार्टी के हित में जो भी होगा फैसला करेंगे

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 29, 2023 10:51 IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोमवार को दिल्ली में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ अलग-अलग बैठक करने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक से पहले खड़गे गहलोत और पायलट के साथ होने वाली बैठक को लेकर बात करते हुए नजर आए।खड़गे ने कहा कि वे आ रहे हैं। हम चर्चा करेंगे और पार्टी के हित में जो भी होगा फैसला करेंगे।पायलट की एक मांग है कि पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में हुए कथित घोटालों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोमवार को दिल्ली में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ अलग-अलग बैठक करने वाले हैं। इस बैठक से पहले खड़गे गहलोत और पायलट के साथ होने वाली बैठक को लेकर बात करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा, "वे आ रहे हैं। हम चर्चा करेंगे और पार्टी के हित में जो भी होगा फैसला करेंगे।"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मुलाकात के अलावा अशोक गहलोत दिल्ली में राजस्थान भवन का शिलान्यास करेंगे। प्रस्तावित बैठक पायलट के उस "अल्टीमेटम" के बाद हो रही है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर राज्य सरकार से की गई उनकी तीन मांगों को इस महीने के अंत तक पूरा नहीं किया गया तो वह राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। 

पायलट की एक मांग है कि पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में हुए कथित घोटालों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। पीटीआई ने पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से बताया कि राज्य के सभी नेताओं के साथ कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक 26 मई को होनी थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया। 

उन्होंने कहा कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आलाकमान गहलोत और पायलट को एक मंच पर लाने के लिए उनसे अलग-अलग मुलाकात करेगा। वरिष्ठ नेता ने कहा कि खड़गे को कर्नाटक में सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार को भी साथ में लाने में सफलता मिली और पार्टी अब चाहती है कि राजस्थान में भी इसी फॉर्मूले को अपनाया जाए।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेअशोक गहलोतसचिन पायलटराजस्थानवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो