लाइव न्यूज़ :

ED पर भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे, बोले- जब सदन चल रहा है, उस वक्त ईडी द्वारा मुझे बुलाना, क्या उचित है?

By रुस्तम राणा | Updated: August 4, 2022 15:31 IST

गुरुवार को खड़गे ने राज्यसभा में कहा, ‘‘सदन की बैठक हो रही है। मैं भी इस सदन का एक सदस्य हूं और विपक्ष का नेता भी हूं। लेकिन मुझे इस वक्त ईडी का समन आता है कि जल्दी आइए।’’

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार से पूछा- क्या ऐसी स्थिति में लोकतंत्र जिंदा रहेगा? सदन में बोले - हम डरने वाले नहीं हैं। हम इसके लड़ाई लड़ते रहेंगे।कांग्रेस पार्टी ने कहा - मोदीशाही का स्तर हर दिन नीचे गिरता जा रहा है।

नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन को भी समन जारी किया गया है। ईडी द्वारा यह समन उन्हें संसद के मानसून सत्र के दौरान भेजा गया है। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवर्तन निदेशालय पर भड़क गए हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि सदन के बीच उन्हें ईडी द्वारा बुलाना कितना उचित है?

गुरुवार को खड़गे ने राज्यसभा में कहा, ‘‘सदन की बैठक हो रही है। मैं भी इस सदन का एक सदस्य हूं और विपक्ष का नेता भी हूं। लेकिन मुझे इस वक्त ईडी का समन आता है कि जल्दी आइए।’’ खड़गे ने कहा कि उन्हें 12.30 बजे ईडी ने बुलाया है इसलिए कानून का पालन करने के लिए वह ईडी कार्यालय जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘... जब सदन चल रहा है, उस वक्त ईडी द्वारा मुझे बुलाना, क्या यह उचित है? ’’ 

खड़गे ने आगे कहा कि कल पुलिस के द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घर को घेर लिया गया था। क्या ऐसी स्थिति में लोकतंत्र जिंदा रहेगा? क्या हम संविधान के मुताबिक कार्य कर रहे हैं? हम डरने वाले नहीं हैं। हम इसके लड़ाई लड़ते रहेंगे।

वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उस वक्त समन किया गया जब संसद का सत्र चल रहा है जो दिखाता है कि ‘मोदीशाही’ का स्तर पर हर दिन नीचे गिरता जा रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘जब संसद का सत्र चल रहा है तब ईडी ने राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को समन भेजा। वे दोपहर लगभग 12:20 बजे संसद से निकले और ईडी के समक्ष पेश हुए। मोदीशाही का स्तर हर दिन नीचे गिरता जा रहा है।’’ 

उधर, कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि सरकार कभी भी कानून का पालन करवाने वाली किसी भी एजेंसी के कार्य में हस्तक्षेप नहीं करती है। मुझे लगता है शायद कांग्रेस सरकार के समय ऐसी परंपरा रही होगी। आज के समय अगर कोई भी कुछ भी गलत कार्य करता है, तो कानूनी एजेंसियां अपना कार्य करने के लिए स्वतंत्र है।

(इनपुट एजेंसी )

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेप्रवर्तन निदेशालयनेशनल हेराल्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी