लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी से पूछे 3 सवाल, कहा- 56 इंच की छाती है तो जेपीसी बैठाइये

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 29, 2023 10:51 IST

मंगलवार को पीएम मोदी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि भ्रष्टाचार में गहरी जड़ें रखने वाले सभी एक साथ आ गए हैं और देश के संवैधानिक संस्थानों पर हमला कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने सिलसिलेवार ट्वीट किए।

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। बता दें कि मंगलवार को पीएम मोदी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि भ्रष्टाचार में गहरी जड़ें रखने वाले सभी एक साथ आ गए हैं और देश के संवैधानिक संस्थानों पर हमला कर रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने सिलसिलेवार ट्वीट किए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूछा, "मोदी जी, अडानी की शेल कॉस में 20 हजार करोड़ रुपए किसके हैं? ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या, जतिन मेहता आदि क्या आपके "भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान" के सदस्य है? आप इस गठबंधन के संयोजक हैं? खुद को भ्रष्टाचार विरोधी योद्धा बता छवि में बदलाव बंद कीजिए!" 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें- कर्नाटक में आपकी सरकार पर 40 प्रतिशत कमीशन का आरोप क्यों है? मेघालय में नंबर1 भ्रष्टाचारी सरकार में आप शामिल क्यों? राजस्थान में संजीवनी कोऑपरेटिव घोटाला, मध्य प्रदेश का पोषण घोटाला या छत्तीसगढ़ में नान घोटाला में क्या भाजपा नेता शामिल नहीं?"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे पूछा, "विपक्ष के 95 प्रतिशत नेताओं पर ईडी और भाजपा में शामिल नेता वॉशिंग मशीन से धुलकर साफ? छप्पन इंच की छाती है तो जेपीसी बैठाइये और 9 सालों में पहली बार सरेआम खुली प्रेस कांफ्रेंस कीजिये। हाँ! उनको जवाब दीजिएगा जो ये ना पूछे कि-"आप आम कैसे खाते हैं" या "आप थकते क्यों नहीं"!"

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेनरेंद्र मोदीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो