लाइव न्यूज़ :

'हमसे हर बार यही पूछा जाता है कि 70 साल में क्या किया? हमने ये किया'- राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 18, 2023 13:31 IST

राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जोरदार भाषण दिया और कहा कि अंग्रेजों ने भारत को कमतर आंका, लेकिन यह एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में विजयी हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जोरदार भाषण दियाखड़गे ने बताया कि कांग्रेस ने 70 सालों में क्या कियाकहा- हमने लोकतंत्र को मजबूत किया और इसकी रक्षा की

Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र में जहां एक तरफ लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन दिया और देश की कई उपलब्धियां गिनाईं, वहीं दूसरी तरफ राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी जोरदार भाषण दिया और कहा कि अंग्रेजों ने भारत को कमतर आंका, लेकिन यह एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में विजयी हुआ है।

खड़गे ने आगे कहा, "जब हमने 1950 में लोकतंत्र को अपनाया, तो कई विदेशी विद्वानों ने सोचा कि यहां लोकतंत्र विफल हो जाएगा क्योंकि यहां लाखों अशिक्षित लोग हैं। तत्कालीन ब्रिटिश प्रधान मंत्री चर्चिल ने यहां तक ​​​​कहा था कि अगर अंग्रेज चले गए, तो न्यायपालिका, स्वास्थ्य सेवाएं, रेलवे और सार्वजनिक कार्य स्थापित हो जाएंगे उनके द्वारा पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाएगा, सिस्टम को नष्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने हमें बहुत कमजोर कर दिया। हमने लोकतंत्र को बनाए रखकर उन्हें गलत साबित कर दिया है। हमने इसे मजबूत किया और इसकी रक्षा की। आप पूछते हैं कि हमने 70 वर्षों में क्या किया है? हमने यही किया है 70 वर्षों में।"

लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी इसी सवाल का जवाब दिया। अधीर रंजन ने कहा कि हर बार सवाल किया जाता है कि हमने कुछ नहीं किया, अगर ऐसा वाकई में है तो इसरो जैसे संस्थानों की स्थापना किसने की? 1964 में तत्कालीन पीएम जवाहरलाल नेहरू ने इसकी स्थापना की थी। अधीर रंजन ने कहा कि जब देश भारत पाकिस्तान विभाजन, गरीबी और अन्य चुनौतियों के दुष्परिणामों से जूझ रहा था तब नेहरू की नीतियों ने देश को संभाला और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया।

इससे पहले पीएम मोदी ने अपने भाषण में पंडित नेहरू, अटल बिहारी वाजपेयी समेत तमाम प्रधानमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को याद किया।  भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 'मिडनाइट' स्पीच को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा,  इसी सदन में पंडित नेहरू के भाषण की गूंज हम सभी को प्रेरित करती रहेगी। पीएम ने कहा कि दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कहा था कि सरकारें आएंगी जाएंगी, पार्टियां बनेंगी बिगड़ेंगी, लेकिन यह देश रहना चाहिए।

संसद के पुराने भवन में ये आज आखिरी दिन है। 19 सितंबर से संसद नए भवन में शिफ्ट हो जाएगी। इस मौके पर पीएम ने कहा, "इस सदन से विदा लेना बहुत ही भावुक पल है। परिवार भी अगर पुराना घर छोड़कर नए घर में जाता है, तो बहुत सी यादें उसे झकझोर देती हैं। जब हम  यह  सदन को छोड़कर जा रहे हैं, तो हमारा मन भी उन यादों से भरा है। खट्टे मीठे अनुभव रहे हैं, नोंक झोक भी रही है। ये सारी यादें, हम सभी की साझी विरासत है। इसका गौरव भी हम सभी का साझा है।"

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेसंसदBJPकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप