लाइव न्यूज़ :

मल्लिकार्जुन खड़गे को बहुत पहले ही मुख्यमंत्री बना दिया जाना चाहिए था, उनके साथ अन्याय हुआ: कुमारस्वामी

By भाषा | Updated: May 15, 2019 18:18 IST

खड़गे की उपस्थिति में एक जनसभा में उनका बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस के कुछ विधायक मांग कर रहे हैं कि सिद्धरमैया को फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाए। इस मांग से कांग्रेस और जदएस के बीच तीखा वाकयुद्ध चल रहा है कुमारस्वामी राज्य में कांग्रेस-जदएस गठबंधन सरकार की अगुवाई कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुमारस्वामी ने मंगलवार को चिंचोली में एक सभा में कहा। कुमारस्वामी ने कहा कि उनकी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी क्योंकि उन्हें खड़गे और सिद्धरमैया का समर्थन प्राप्त है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम मल्लिकार्जुन खड़गे को बहुत पहले ही राज्य का शीर्ष पद दिया जाना चाहिए था और उनके साथ कथित तौर पर अन्याय हुआ है।

खड़गे की उपस्थिति में एक जनसभा में उनका बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस के कुछ विधायक मांग कर रहे हैं कि सिद्धरमैया को फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाए। इस मांग से कांग्रेस और जदएस के बीच तीखा वाकयुद्ध चल रहा है कुमारस्वामी राज्य में कांग्रेस-जदएस गठबंधन सरकार की अगुवाई कर रहे हैं।

कुमारस्वामी ने मंगलवार को चिंचोली में एक सभा में कहा, ‘‘ मल्लिकार्जुन खड़गे को बहुत पहले ही मुख्यमंत्री बना दिया जाना चाहिए था. मैं महसूस करता हूं कि उनके साथ अन्याय किया गया... मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहूंगा कि खड़गे ने जितना कुछ किया, उन्हें उसकी पहचान नहीं मिली।’’

सिद्धरमैया ने उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने की पार्टी के अंदर उठ रही मांग को समर्थकों का ‘स्नेह’ बताया था और कहा था कि वह अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के अपने बयान पर अब भी कायम हैं। चिंचोली विधानसभा क्षेत्र में 19 मई को उपचुनाव है। कुमारस्वामी ने कहा कि उनकी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी क्योंकि उन्हें खड़गे और सिद्धरमैया का समर्थन प्राप्त है।

उनकी सरकार के टिके रहने के संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी एस येद्दियुप्पा की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा के नेतागण मेरी सरकार के गिरने के लिए एक के बाद एक समयसीमा तय कर रहे हैं। नवीनतम समयसीमा 23 मई तय की गयी है।

लेकिन कुछ नहीं होगा। वास्तव में 23 मई के बाद मेरी सरकार और मजबूत होगी क्योंकि उसे मल्लिकार्जुन खड़गे और सिद्धरमैया जैसे कांग्रेस नेताओं का समर्थन हासिल है।’’ 

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीमल्लिकार्जुन खड़गेसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया