लाइव न्यूज़ :

मालेगांव नगर पंचायत चुनावः अगर आप राकांपा के 18 उम्मीदवारों को चुनते हैं, तो ठीक नहीं तो हम पैसा रोक देंगे?, अजित पवार की टिप्पणी पर हंगामा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2025 09:22 IST

Malegaon Nagar Panchayat Elections: अगर आप राकांपा के सभी 18 उम्मीदवारों को चुनते हैं, तो मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि धन की कोई कमी न हो।

Open in App
ठळक मुद्देMalegaon Nagar Panchayat Elections: भाजपा-राकांपा-शिवसेना की गठबंधन सरकार में वित्त मंत्रालय संभाल रहे हैं।Malegaon Nagar Panchayat Elections: अगर आप मना करोगे तो मैं भी मना कर दूंगा।Malegaon Nagar Panchayat Elections: आपके पास वोट हैं, मेरे पास विकास कार्य के लिए पैसा है।

पुणेः महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे जिले के मालेगांव में मतदाताओं से कहा है कि अगर वे उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को चुनेंगे तो वह सुनिश्चित करेंगे कि शहर के लिए धन की कोई कमी न हो। पवार ने साथ ही कहा कि लेकिन यदि मतदाता उनके उम्मीदवारों को अस्वीकार करते हैं तो वह (पवार) भी धन मुहैया नहीं कराएंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष पवार ने शुक्रवार को बारामती तहसील में मालेगांव नगर पंचायत के चुनाव के लिए प्रचार करने के दौरान यह बात कही। पवार भाजपा-राकांपा-शिवसेना की गठबंधन सरकार में वित्त मंत्रालय संभाल रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री ने मतदाताओं से कहा, ‘‘अगर आप राकांपा के सभी 18 उम्मीदवारों को चुनते हैं, तो मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि धन की कोई कमी न हो। अगर आप सभी 18 उम्मीदवारों को चुनते हैं, तो मैं अपना वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। लेकिन, अगर आप मना करोगे तो मैं भी मना कर दूंगा। आपके पास वोट हैं, मेरे पास विकास कार्य के लिए पैसा है।’’

इस टिप्पणी की विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की है। शिवसेना (उबाठा) के नेता अंबादास दानवे ने अजित पवार पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है। दानवे ने सवाल किया, ‘‘ यह धनराशि आम लोगों द्वारा दिए गए करों से दी जाती है, न कि अजित पवार के घर से।

यदि पवार जैसे नेता मतदाताओं को धमका रहे हैं तो निर्वाचन आयोग क्या कर रहा है?’’ नगर पंचायतों के चुनाव दो दिसंबर को होने हैं। अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित पैनल ने मालेगांव में गठबंधन किया है। 

टॅग्स :चुनाव आयोगमहाराष्ट्रPuneअजित पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?