लाइव न्यूज़ :

मालदीव के रक्षाबलों के प्रमुख गृहमंत्री राजनाथ से मिले, सैन्य सहयोग बढ़ाने की रणनीति पर हुई चर्चा

By भाषा | Updated: July 5, 2019 05:55 IST

जनरल शमाल के साथ मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (एमएनडीएफ) की विभिन्न शाखाओं का उच्च स्तर का प्रतिनिधिमंड़ल साथ आया है,जो भारतीय सशस्त्र बलों के संयुक्त दल से विस्तार में चर्चा करेगा।

Open in App

मालदीव के रक्षा बलों के प्रमुख अब्दुल्ला शमाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ से गुरुवार को मुलाकात की और सैन्य तथा सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। मेजर जनरल शमाल चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। उनकी यात्रा का मकसद रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाना, संयुक्त अभ्यास की समीक्षा करना और समुद्री सुरक्षा को प्रगाढ़ करना है।

जनरल शमाल के साथ मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (एमएनडीएफ) की विभिन्न शाखाओं का उच्च स्तर का प्रतिनिधिमंड़ल साथ आया है,जो भारतीय सशस्त्र बलों के संयुक्त दल से विस्तार में चर्चा करेगा।

रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया,‘‘मालदीव्स नेशनल डिफेंस फोर्स के प्रमुख मेजर जनरल अब्दुल्ला ने भारत के युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करके अपनी यात्रा का शुभारंभ किया और बाद में रक्षा मंत्री राजनाथ से मुलाकात की। उनका बाद में कोयंबटूर,वेलिंगटन और त्रिवेंद्रम जाने का कार्यक्रम है। जनरल रक्षा स्तर पर सहयोग बढ़ाने का अमूल्य अवसर साथ लाए हैं।’’

भारतीय वायु सेना ने ट्वीट किया,‘‘सहयोगात्मक यात्रा-मेजर जनरल अब्दुला शमाल,मालदीव्स नेशनल डिफेंस फोर्सेज (एमएनडीएफ)के प्रमुख ने सीओएससी के अध्यक्ष और सीएएस एसीएम बीएस धनोआ से आज नयी दिल्ली में मुलाकात की। वह चार से सात जुलाई 2019 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर है।’’

ट्वीट में आगे कहा गया ‘‘ उनके साथ एमएनडीएफ की विभिन्न शाखाओं का उच्च स्तर का प्रतिनिधिमंड़ल साथ आया है, जो भारतीय सशस्त्र बलों के संयुक्त दल से विस्तार में चर्चा करेगा। उनकी यात्रा का मकसद रक्षा सहयोग को बढ़ाना, संयुक्त अभ्यासों की समीक्षा करना और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना है।’’ भारत और मालदीव के बीच मजबूत रक्षा सहयोग है। भाषा शोभना नरेश नरेश

टॅग्स :राजनाथ सिंहमालदीव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबारमालदीव में स्पीडबोट दुर्घटना, रेमंड समूह के चेयरमैन गौतम सिंघानिया घायल, मुंबई अस्पताल में इलाज, चालक हरि सिंह सहित 2 भारतीय नागरिक लापता

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब