लाइव न्यूज़ :

'महुआ मोइत्रा ने संसद में सवाल पूछने के लिए रिश्वत ली', भाजपा सांसद का दावा, ओम बिड़ला से की जाँच की मांग

By रुस्तम राणा | Updated: October 15, 2023 19:11 IST

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने संसद में व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से "सवाल पूछने के लिए रिश्वत ली"।

Open in App
ठळक मुद्देनिशिकांत दुबे ने तृणमूल कांग्रेस सांसद (टीएमसी) महुआ मोइत्रा को तत्काल निलंबित करने की मांग कीआरोप है कि दर्शन ने 2019 का चुनाव लड़ने के लिए महुआ को 75 लाख रुपये दिए थे और महंगे आईफोन भी दिए थेमोइत्रा ने कहा है कि वह किसी भी जांच का स्वागत करती हैं

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने तृणमूल कांग्रेस सांसद (टीएमसी) महुआ मोइत्रा को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि टीएमसी सांसद ने संसद में व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से "सवाल पूछने के लिए रिश्वत ली"। दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर उन पर संसदीय विशेषाधिकार के उल्लंघन का आरोप लगाया है। मोइत्रा ने कहा है कि वह किसी भी जांच का स्वागत करती हैं।

पत्र में भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि मोइत्रा ने 'संसद में सवाल पूछने' के लिए कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से रिश्वत के रूप में नकदी और उपहार लिए। साथ ही उन्हें सदन से तत्काल निलंबित करने की मांग की। एक वकील के शोध कार्य का हवाला देते हुए, निशिकांत दुबे ने कहा कि महुआ मोइत्रा के हालिया 61 सवालों में से 50 प्रश्न अक्सर अडानी समूह पर भी केंद्रित थे। आश्चर्यजनक रूप से ये सवाल दर्शन हीरानंदानी और उनकी कंपनी के व्यावसायिक हितों की रक्षा से संबंधित थे।

आरोप है कि दर्शन ने 2019 का चुनाव लड़ने के लिए महुआ को 75 लाख रुपये दिए थे और महंगे आईफोन भी दिए थे। दर्शन ने महुआ को आबंटित सरकारी आवास की मरम्मत कराई थी। इसके अलावा महुआ ने दर्शन को अपने लोकसभा अकाउंट का एक्सेस दिया था। सवाल या तो दर्शन ने खुद पोस्ट किए या दर्शन के कहने पर महुआ ने पोस्ट किए थे। 2019 से 2023 के बीच पूछे गए थे ये सवाल 61 में से 50 सवाल हीरानंदानी के कहने पर पूछे गए थे।

टॅग्स :महुआ मोइत्राटीएमसीसंसदBJPओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की