लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः आंबेडकर के बाद महात्मा गांधी को बनाया भगवा, BJP पर लगे आरोप

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 3, 2018 13:53 IST

मिली जानकारी के अनुसार, मामला शाहजहांपुर के थाना बंडा के ढाका घनश्यामपुर गांव का है। जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर रातों-रात भगवा रंग चढ़ा दिया गया।

Open in App

लखनऊ, 03 अगस्तः बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बाद अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर भगवा चढ़ने लगा है, जिसके बाद सिसायत गर्माने लगी है। दरअसल,  उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में  महात्मा गांधी की प्रतिमा को भी भगवा रंग में रंग दिया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मामला शाहजहांपुर के थाना बंडा के ढाका घनश्यामपुर गांव का है। जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर रातों-रात भगवा रंग चढ़ा दिया गया। सुबह जब लोगों ने उनकी प्रतिमा को देखा तो दंग रह गए। लोगों की इस हरकत को देखकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जाहिर की है, जिसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया।

आरोप लगाए जा रहे हैं कि बापू की प्रतिमा को भगवा रंग से रंगने का भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने किया है, लेकिन बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश अनावा का कहना है कि उनके कार्यकर्ताओं ने यह सब नहीं किया है और न ही बीजेपी इस तरह की मानसिकता रखती है। प्रतिमा को रंगने का काम गांव वालों ने ही किया है।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश में प्रतिमा रंगने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले सूबे के आंबेडकरनगर सस्दिया क्षेत्र के टांडा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक संजू देवी ने पहले आंबेडकर की प्रतिमा को दूध से नहलाया था। इसके बाद उनकी प्रतिमा को पवित्र करने के लिए भगवा कपड़े पहनाए थे।

इसके अलावा बदायूं जिले में 8 अप्रैल को कुछ लोगों व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में एक भगवा प्रतिमा का अनावरण किया गया था। आंबेडकर की मूर्ति का रंग बदलकर नीला से भगवा कर दिया गया था। दुगरैया गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया था, जिसके बाद बिगड़ते माहौल को देखते हुए प्रशासन ने नई मूर्ति मंगवाकर स्थापित की थी।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :महात्मा गाँधीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब