लाइव न्यूज़ :

Mahashivratri: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी समेत इन राजनीतिक हस्तियों ने ट्वीट कर दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, जानें क्या लिखा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 21, 2020 09:19 IST

महाशिवरात्रि की देशवासियो को बधाई देते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट में लिखा, ''महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि भगवान शिव का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।''

Open in App
ठळक मुद्देआज (21 फरवरी) शिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। देशभर के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा है।

आज (21 फरवरी) शिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। देशभर के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा है। महाशिवरात्रि को लेकर शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों का बधाई और शुभकामना संदेश दिए। राजनीतिक जगत से और कई हस्तियों ने महाशिवरात्रि पर शुभकाना संदेश दिए।

आपको बता दें कि महाशिवरात्रि की देशवासियो को बधाई देते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट में लिखा, ''महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि भगवान शिव का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा, ''आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से सभी देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य आए। ऊँ नम: शिवाय!''

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया, ''ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।। आप सभी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

वहीं, कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा, ''देवाधिदेव महादेव के अवतरण स्वरूप मनाए जाने वाले पर्व महाशिवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। ये महादेव की ही महिमा है कि उन्होंने अमृत के बदले विष का सेवन करके सृष्टि की रक्षा की। हर हर महादेव...।''

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट में लिखा, ''महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। महादेव से भारत की निरंतर खुशहाली की प्रार्थना करता हूं। हर हर महादेव।''

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, ''महाशिवरात्रि पर्व की आप सभी को शुभकामनाएं. Greetings to everyone on the auspicious occasion of Maha Shivratri.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्ववीट में लिखा, ''देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित 'महाशिवरात्रि' के पवित्र पर्व की सभी भक्तों को असंख्य शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि वे हमें अपने आशीर्वाद से अभिसिंचित करें और समस्त जगत का कल्याण करें। 'हर हर महादेव'।''

वहीं, कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, ''महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।''

टॅग्स :महाशिवरात्रिरामनाथ कोविंदनरेंद्र मोदीराहुल गांधीअमित शाहराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर