लाइव न्यूज़ :

‘अगर राहुल गांधी के पास सबूत हैं, तो अदालत या निर्वाचन आयोग जाना चाहिए, एकनाथ शिंदे ने कहा- महाराष्ट्र के नागरिकों के साथ-साथ बहनों, भाइयों, किसानों का अपमान किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2025 13:18 IST

कर्नाटक के एक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची के विश्लेषण का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्वाचन आयोग के बीच ‘‘मिलीभगत’’ के जरिए चुनाव में ‘‘बड़े पैमाने पर आपराधिक धोखाधड़ी’’ का दावा किया।

Open in App
ठळक मुद्दे ‘‘निराधार दावे’’ करके उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों का अपमान किया है।नतीजे (पिछले साल) कांग्रेस के इस संदेह की पुष्टि करते हैं कि चुनाव ‘‘चुराया’’ गया था।हमारी बहनों, भाइयों, किसानों और राज्य की जनता का अपमान किया है।

ठाणेः महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘‘वोट चोरी’’ के आरोपों को लेकर रविवार को विपक्षी दल कांग्रेस और इसके नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा तथा कहा कि अगर उनके पास सबूत हैं तो उन्हें अदालत या निर्वाचन आयोग का रुख करना चाहिए। शिवसेना नेता शिंदे ने यहां एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा कि इस तरह के ‘‘निराधार दावे’’ करके उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों का अपमान किया है।

गांधी ने पिछले साल कर्नाटक के एक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची के विश्लेषण का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्वाचन आयोग के बीच ‘‘मिलीभगत’’ के जरिए चुनाव में ‘‘बड़े पैमाने पर आपराधिक धोखाधड़ी’’ का दावा किया। इसके एक दिन बाद, उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग और भाजपा ने लोगों से लोकसभा चुनाव (में वोट) ‘‘चुराने’’ के लिए मिलीभगत की और कम से कम तीन राज्यों में ‘‘वोट चोरी’’ हुई। गांधी ने यह भी आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे (पिछले साल) कांग्रेस के इस संदेह की पुष्टि करते हैं कि चुनाव ‘‘चुराया’’ गया था।

ऐसे आरोपों के बारे में पूछे जाने पर शिंदे ने बिना किसी का नाम लिए सार्वजनिक रूप से ‘‘बेतुके आरोप’’ लगाने को लेकर विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘अगर उनके पास सबूत हैं, तो उन्हें अदालत या निर्वाचन आयोग जाना चाहिए। इस तरह के निराधार दावे करके उन्होंने महायुति (भाजपा, शिवसेना और राकांपा) को चुनने वाले महाराष्ट्र के नागरिकों के साथ-साथ हमारी बहनों, भाइयों, किसानों और राज्य की जनता का अपमान किया है।’’

‘‘वोट चोरी’’ के गांधी के आरोप और उनके द्वारा इसे ‘‘लोकतंत्र पर परमाणु बम हमला’’ बताए जाने के तुरंत बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष से मतदाता सूची में उन मतदाताओं के नाम साझा करने को कहा था जिनके बारे में उन्होंने दावा किया था कि मतदाता सूची में उन्हें ‘‘गलत’’ तरीके से डाला गया है। इसके साथ ही उन्होंने गांधी से एक हस्ताक्षरित घोषणापत्र भी देने को कहा था कहा था, ताकि मामले में ‘‘आवश्यक कार्रवाई’’ शुरू की जा सके।

टॅग्स :चुनाव आयोगराहुल गांधीएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे