लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र का सत्तारूढ़ गठबंधन मुख्यमंत्री ठाकरे के नेतृत्व में काम करेगा

By भाषा | Updated: June 15, 2021 22:05 IST

Open in App

पुणे, 15 जून महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार को कहा कि सत्तारूढ़ महा विकास अघाडी (एमवीए) गठबंधन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में काम करेगा और शीर्ष पद के लिए फिलहाल यह एकमात्र ‘‘फॉर्मूला’’ है।

पत्रकारों ने उनसे यहां महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की उस हालिया कथित टिप्पणी के बारे में पूछा जिसमें उन्होंने पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने और पार्टी आलाकमान की सहमति से मुख्यमंत्री पद के लिए खुद चेहरा होने की इच्छा व्यक्त की थी।

पवार ने कहा, ‘‘फिलहाल केवल एक ही तरह का फॉमूर्ला है कि प्रत्येक व्यक्ति मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में काम करेगा।’’

राकांपा नेता ने कहा कि विधानसभा में बहुमत तय करता है कि मुख्यमंत्री कौन होगा। यदि नाना पटोले ने मुख्यमंत्री पद की इच्छा व्यक्त की है तो यह व्यक्त करने का उनका अधिकार है। उन्होंने यह इच्छा इसलिए व्यक्त की क्योंकि वह ऐसा महसूस करते हैं।

पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के लिए लोकतंत्र में अंतत: राज्य विधानसभा में 145 सीट के जादुई आंकड़े (288 सदस्यीय विधानसभा में) को प्राप्त करना होता है। जो भी इसे प्राप्त करता है, मुख्यमंत्री पद का दावा कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब