लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में चीन से ज्यादा हुए कोरोना वायरस के मामले, मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 86 हजार के करीब

By सुमित राय | Updated: June 8, 2020 15:03 IST

देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं और राज्य में कोविड-19 के मामले चीन से ज्यादा हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में अब तक 85975 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।चीन में कोरोना वायरस से 83040 लोग संक्रमित हो चुके हैं।चीन में 78341 लोग ठीक हुए हैं, जबकि महाराष्ट्र में 39314 लोग ठीक हुए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या चीन से ज्यादा हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से करीब 86 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं, लेकिन चीन में अब तक 83 हजार लोग ही कोविड-19 की चपेट में आए हैं।

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 3007 नए मामले सामने आए और 91 लोगों की मौत हुई। शनिवार तक राज्य में मरीजों की संख्या 82,968 थी, जो बढ़कर 85975 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि महाराष्ट्र में कोरोना से रिकवरी रेट 45.72 प्रतिशत है और यहां 39314 लोग ठीक हुए हैं।

महाराष्ट्र में करीब 86 हजार लोग कोरोना की चपेट में

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से देशभर में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित हैं और राज्य में अब तक 85975 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 3060 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस से 39314 लोग ठीक हो चुके हैं और राज्य में 43601 एक्टिव केस मौजूद हैं।

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 3007 नए मामले सामने आए। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

चीन में कोरोना से 83040 लोग हैं कोरोना से संक्रमित

चीन में कोरोना वायरस से 83040 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 78341 लोग ठीक हो चुके हैं और 4634 लोगों की मौत हुई है। चीन में अब कोरोना वायरस के सिर्फ 65 एक्टिव केस ही मौजूद हैं।

भारत में 2.56 लाख से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देशभर में 256611 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 7200 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। देशभर में 124430 लोग ठीक हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और भारत में कोरोना के 124981 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"