लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में हुआ गजब 'चमत्कार', कोविशील्ड का एक डोज लेने के बाद ठीक हो गई 70 वर्षीय महिला की आंखें!

By विनीत कुमार | Updated: July 5, 2021 15:34 IST

महाराष्ट्र के जालना की रहने वाली एक महिला ने दावा किया है कि कोविशील्ड की पहली डोज लेने के बाद उसके एक आंख की रोशनी वापस आ गई है। ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के वाशिम में रह रही 70 वर्षीय महिला का दावा- वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद आंखों से दिखाई देने लगा है महिला को पिछले 9 साल से आंखों से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा थाडॉक्टरों का मानना है कि ऐसा वैक्सीन लेने से संभव नहीं हुआ होगा, सही कारण के लिए जांच की जरूरत

मुंबई: कोरोना की वैक्सीन को लेकर देश में कई तरह की भ्रामक और झूठी बातें फैली हुई है। वैसे ये भी बात सच है कि ज्यादातर लोग ऐसी बातों पर भरोसा नहीं करते और बढ़-चढ़कर वैक्सीन ले रहे हैं। देश में 35 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। इन सबके बीच एक दिलचस्प मामला महाराष्ट्र में सामने आया है।

महाराष्ट्र के जालना जिले के पारतुर की मथुराबाई विडबे के साथ ये अजीबोगरीब वाकया हुआ। वे फिलहाल वाशिम के रिसोड तहसील में अपने रिश्तेदारों के साथ रहती हैं। उनकी उम्र 70 साल है। पिछले 9 सालों से वे कुछ भी देख नहीं पा रही थीं। उनकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी।

वैक्सीन लेने के बाद आंखों में लौटी दृष्टि!

ऐसे में उन्होंने दरअसल 26 जून को कोविशील्ड की पहली डोज ली। उनका अब दावा है कि वैक्सीन लेने के बाद उनकी एक आंख में 30 से 40 प्रतिशत तक दृष्टि वापस आ गई है। ये 'चमत्कार' उनके वैक्सीन लेने के अगले ही दिन हो गया। इससे पहले मथुराबाई वैक्सीन लेने से डर रही थीं लेकिन परिवार के दबाव के बाद वे इसके लिए तैयार हुईं।

वैक्सीन लेने के बाद मथुराबाई की एक आंख में रोशनी आने की बात देखकर परिवार वाले इसे चमत्कार बता रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना टीका लेने के बाद या इस वजह से ऐसा नहीं हुआ होगा।

उनका मानना है कि अगर ऐसा हुआ है तो इसका गहराई से परीक्षण करना होगा। बहरहाल इन सबके बीच अच्छी बात ये है कि मथुराबाई अब दुनिया को अपनी आंखों से देख सकती हैं। ऐसा क्यों हुआ इसे लेकर शोध के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा।

इस बीच रविवार को भारत में कोरोना वायरस वैक्‍सीन की 14,81,583 डोज लगाई गई। ऐसे में कुल टीकाकरण का आंकड़ा 35 करोड़ 28 लाख 92 हजार 46 पहुंच गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोनावायरस वैक्सीनकोविशील्‍डकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्रकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं