लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: काफी हद तक सूख चुके कुएं से पानी निकालने के लिए महिला ने लगाई जान की बाजी, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 6, 2022 17:47 IST

महाराष्ट्र के त्रयम्बकेश्वर के पास मेटघर गांव का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक महिला काफी हद तक सूख चुके कुएं से अपनी जान की बाजी लगाते हुए पानी निकालते हुए नजर आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के त्रयम्बकेश्वर के पास मेटघर गांव से सामने आए एक वीडियो में एक महिला कुएं से अपनी जान की बाजी लगाते हुए पानी निकालते हुए नजर आ रही है।जिस कुएं से महिला पानी निकालने की कोशिश कर रही है वो काफी हद हद तक खाली हो चुका है।

नासिक: गर्मी के मौसम में हर साल देश के किसी न किसी कोने से आमजन की जान जोखिम में डालकर कुएं से पानी निकालने के मामले सामने आते रहते हैं। कुछ ऐसा ही आलम इस साल भी नजर आ रहा है। गर्मी का कहर देश के कई हिस्सों में जारी है। इसी के साथ जनता को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, भारत में ऐसे कई राज्य हैं, जहां गर्मी के कारण पानी की काफी समस्या हो जाती है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के त्रयम्बकेश्वर के पास मेटघर गांव का एक वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो को सोहित मिश्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यह तस्वीर महाराष्ट्र के त्रयम्बकेश्वर के पास मेटघर गांव की है। पीने के लिए पानी नहीं है, महिलाएं अपनी जान जोखिम में डालकर पानी भर रही हैं। यह सब 2022 में हो रहा है! केंद्र बनाम राज्य, हिन्दू मुस्लिम और ईडी-सीबीआई जैसे बड़े मुद्दों के बीच महाराष्ट्र के ऐसे मूलभूत मुद्दे खो गए हैं।" बता दें कि इस वीडियो में एक महिला काफी हद तक सूख चुके कुएं से अपनी जान की बाजी लगाते हुए पानी निकालते हुए नजर आ रही है।

मालूम हो, ये पहला मौका नहीं है जब महाराष्ट्र जैसे राज्य से पानी की किल्लत को लेकर इस तरह की तस्वीरें या वीडियो सामने आ रहे हैं। हर साल गर्मी के मौसम में महाराष्ट्र सहित कई सूखे राज्यों में आमजन को पानी की कमी का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से लोगों को बहुत सी परेशानियां होती हैं। कई जगह तो पानी के टैंकर भी लोगों की प्यास बुझाने में फेल हो जाते हैं। यही नहीं, पानी की कमी के कारण गर्मियों में देश के किसानों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

टॅग्स :महाराष्ट्रWater Resources Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब