लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में पानी की कमी से परेशान एक किसान ने की खुदकुशी

By भाषा | Updated: May 16, 2019 17:40 IST

दहीवाडी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यहां से करीब 250 किलोमीटर दूर मान तहसील में किसान संपत कोकरे ने अपने घर में फांसी लगा ली। उस वक्त उसकी पत्नी और बेटे किसी काम से घर से बाहर गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देहालांकि पुलिस अधिकारी का कहना है कि संपत को पिछले दस साल से शराब की आदत थी और वह बेरोजगार था।उन्होंने कहा, ‘‘हमने उनके रिश्तेदारों को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है।’’ मामले की जांच चल रही है। 

महाराष्ट्र के सतारा जिले में संभवत सूखे व अपने मवेशियों के लिए पानी एवं चारे की अनुपलब्धता से परेशान 47 वर्षीय एक किसान ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली।

दहीवाडी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यहां से करीब 250 किलोमीटर दूर मान तहसील में किसान संपत कोकरे ने अपने घर में फांसी लगा ली। उस वक्त उसकी पत्नी और बेटे किसी काम से घर से बाहर गये थे। अधिकारी के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

किसान के भतीजे उत्तम कोकरे ने कहा, ‘‘ मेरे चाचा बहुत तनाव में थे क्योंकि सूखे और पानी की कमी के चलते उनके पास कोई काम नहीं था। उनके पास कुछ जमीन और मवेशी थे लेकिन वह मवेशी को चारा नहीं दे पा रहे थे।’’

हालांकि पुलिस अधिकारी का कहना है कि संपत को पिछले दस साल से शराब की आदत थी और वह बेरोजगार था, संभवत: इसी वजह से उसने यह कदम उठाया हो। उन्होंने कहा, ‘‘हमने उनके रिश्तेदारों को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है।’’ उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। 

टॅग्स :किसान आत्महत्याइंडियामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"