लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र को प्रतिदिन 3,000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन के उत्पादन का लक्ष्य तय करना चाहिये: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: May 18, 2021 18:04 IST

Open in App

मुंबई, 18 मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि राज्य मौजूदा कोविड-19 हालात में मेडिकल ऑक्सीजन के लिये दूसरों पर निर्भर नहीं रह सकता और राज्य में ही प्रतिदिन 3,000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन के उत्पादन को प्राथमिकता दी जानी चाहिये।

ठाकरे ने यहां लगभग 240 किलोमीटर दूर अहमदनगर के शिरडी में स्थित साइबाबा जनरल अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र और आरटी-पीसीआर प्रयोगशाला का ऑनलाइन उद्घाटन करने के बाद यह बात कही।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ठाकरे ने सुविधाओं की शुरुआत के लिये साइबाबा ट्रस्ट की सराहना की और कहा कि इससे कोविड-19 महामारी से निपटने के राज्य सरकार के प्रयासों को बल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि एसएसएसटी मानवता पर दिये साइबाबा के उपदेशों का अनुसरण करते हुए संकट की इस घड़ी में लोगों की मदद कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण की दूसरी लहर कमजोर होती दिखाई दे रही है लेकिन राज्य को विशेषज्ञों की आशंका के अनुसार तीसरी लहर के लिये अपने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाना है।

ठाकरे ने कहा कि दूसरी लहर काफी शक्तिशाली है और इस दौरान बड़ी संख्या में मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी, जिसके चलते राज्य सरकार ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने के लिये प्रोत्साहित हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद