लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः शिवसेना के बागी विधायक उदय सामंत की कार पर पुणे में रॉड और बेसबॉल बैट से हमला, मुख्यमंत्री शिंदे की आई प्रतिक्रिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2022 06:50 IST

शिवसेना के बागी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री उदय सामंत ने एक मराठी समाचार चैनल को बताया कि जब उनका काफिला एक सिग्नल पर रुका, तो दो वाहन आए और उसमें सवार लोगों ने रॉड और बेसबॉल बैट से उनकी कार पर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पूर्व मंत्री उदय सामंत ने दावा किया कि पुणे के कटराज इलाके में उनकी गाड़ी पर हमला हुआबागी नेता सामंत यहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए थेशिवसेना नेता आदित्य ठाकरे की जनसभा भी उसी समय आसपास के इलाके में हुई

पुणेः शिवसेना के बागी विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री उदय सामंत ने दावा किया कि पुणे के कटराज इलाके में मंगलवार शाम एक सिग्नल पर उनकी गाड़ी पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। एक सूत्र ने बताया कि सामंत यहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए यहां थे।

शिंदे का काफिला भी हमले से कुछ वक्त पहले इसी रास्ते से गुजरा था। सामंत के सहयोगी ने बताया कि जिस गाड़ी में विधायक बैठे थे, हमले में उसकी खिड़की क्षतिग्रस्त हुई है। भीड़ द्वारा सामंत की गाड़ी को घेरने की कोशिश करने और नारे लगाने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे की जनसभा भी उसी समय आसपास के इलाके में हुई।

सामंत ने एक मराठी समाचार चैनल को बताया कि जब उनका काफिला एक सिग्नल पर रुका, तो दो वाहन आए और उसमें सवार लोगों ने रॉड और बेसबॉल बैट से उनकी कार पर हमला कर दिया।

सामंत ने कहा कि इस तरह की राजनीति महाराष्ट्र में नहीं होती है। उन्होंने कहा, उनके (हमलावरों) पास बेसबॉल स्टिक और पत्थर थे। सीएम का काफिला मुझसे आगे जा रहा था। पुलिस जांच करेगी कि वे मेरा पीछा कर रहे थे या सीएम (एकनाथ शिंदे)का। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा कि वह इस तरह की घटनाओं से "डरेंगे नहीं"। मैं ऐसी घटनाओं से नहीं डरूंगा। मैंने सीएम एकनाथ शिंदे से बात की है और उन्हें घटना के बारे में बताया है।

शहर में एक कार्यक्रम में हुई घटना के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि एक कार पर पत्थर फेंकना और भाग जाना साहस का काम नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। 

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेPuneउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब