लाइव न्यूज़ :

Mumbai Boat Accident: नाव दुर्घटना में लापता हुए 7 साल के लड़के की तलाश जारी, सर्च ऑपरेशन में जुटे अधिकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2024 12:33 IST

Mumbai Boat Accident:बुधवार को दोपहर में नौसेना की नौका ने इंजन परीक्षण के दौरान यात्री नौका 'नील कमल' को टक्कर मार दी थी, जिसकी वजह से नौसेना के एक कर्मी और दो संविदा कर्मियों समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App

Mumbai Boat Accident:मुंबई के तट पर तीन दिन पहले नौसेना की नाव द्वारा नौका को टक्कर मारने के बाद लापता हुए सात साल के लड़के की तलाश के लिए अभियान शनिवार को भी जारी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि खोज एवं बचाव अभियान कम से कम शनिवार शाम तक जारी रहेगा। मंगलवार शाम 43 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने के बाद, 18 दिसंबर को हुई इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई। नौसेना हार्बर इलाके में हुई घटना की जांच शुरू कर चुकी है।

अधिकारी ने कहा कि खोज और बचाव अभियान के तहत लापता यात्रियों की तलाश के लिए नौसेना के एक हेलीकॉप्टर व नौकाओं के अलावा तटरक्षकों को भी तैनात किया गया है। दोनों नौकाओं में सवार 113 लोगों में से 14 की मौत हो चुकी है। अधिकारी ने कहा कि नौसेना की नाव पर छह लोग सवार थे, जिनमें से दो बच गए हैं। बुधवार को दोपहर में नौसेना की नौका ने इंजन परीक्षण के दौरान यात्री नौका 'नील कमल' को टक्कर मार दी थी, जिसकी वजह से नौसेना के एक कर्मी और दो संविदा कर्मियों समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी।

लगभग 100 लोगों को बचा लिया गया। नौका 'नील कमल' 100 से अधिक यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा द्वीप ले जा रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र समुद्री बोर्ड (एमएमबी) द्वारा जारी दस्तावेजों के अनुसार, नाव में 84 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों के सवार होने की अनुमति थी, लेकिन इसमें क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। अधिकारी ने बताया कि कोलाबा थाने में नौका चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रनेवी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत