लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र राज्यसभा उपचुनावः कांग्रेस से रजनी पाटिल और भाजपा से संजय उपाध्याय होंगे प्रत्याशी, जानें मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 21, 2021 18:58 IST

Maharashtra Rajya Sabha by-election: रजनी पाटिल मौजूदा समय में जम्मू-कश्मीर के लिए कांग्रेस की प्रभारी हैं। वह 2013-18 के बीच राज्यसभा की सदस्य रह चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरजनी पाटिल 1996 से 1998 के दौरान बीड लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं।कांग्रेस राज्यसभा सदस्य राजीव सातव का कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद निधन हो गया था।मुकुल वासनिक सीट से कांग्रेस के टिकट के दावेदार थे।

मुंबईः कांग्रेस ने महाराष्ट्र से राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव के लिए रजनी पाटिल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए पार्टी की मुंबई इकाई के महासचिव संजय उपाध्याय के नाम की घोषणा की है।

कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रजनी पाटिल की उम्मीदवारी को स्वीकृति प्रदान की। राजीव सातव के निधन के कारण यह उपचुनाव कराया जा रहा है।

कांग्रेस ने कहा कि पाटिल शिवसेना के नेतृत्व वाले महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की उम्मीदवार हैं, जिसमें कांग्रेस एक घटक है। सातव का निधन इसी साल 16 मई को हुआ था। उनका कार्यकाल दो अप्रैल 2026 को समाप्त होने वाला था। उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर है।

नामांकन पत्रों की जांच 23 सितंबर को होगी और नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 27 सितंबर है। मतदान चार अक्टूबर को होगा और उसी दिन वोटों की गिनती होगी। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के सदस्य मतदान करेंगे।

पाटिल (63) इससे पहले 2013 में राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गई थीं। पाटिल ने 1996 में बीड लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 1990 के दशक में जिला परिषद के लिए निर्वाचित होकर चुनावी राजनीति में अपना करियर शुरू किया।

यह उपचुनाव चार अक्टूबर को तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी और मध्य प्रदेश से राज्यसभा की छह अन्य सीटों के साथ होगा। निर्वाचन आयोग ने इस महीने की शुरुआत में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा था कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 संबंधी सभी व्यापक दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।

सोनोवाल ने असम से दाखिल किया राज्यसभा का नामांकन, निर्विरोध चुने जाने की संभावना

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को असम की राज्यसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है क्योंकि विपक्ष ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री ने असम विधानसभा में निर्वाचान अधिकारी दुलाल पेगू के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया।

पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा, अगप और यूपीपीएल वाले राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन के सर्वसम्मत उम्मीदवार हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, अगप नेता एवं कृषि मंत्री अतुल बोरा, यूपीपीएल नेता एवं हथकरघा और कपड़ा मंत्री यू जी ब्रह्मा, बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के प्रमुख प्रमोद बोडो, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाबेश कलिता, और कैबिनेट मंत्री और भाजपा के कई अन्य नेता उनके साथ थे।

असम विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद बिस्वजीत दैमारी के उच्च सदन से इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा की यह सीट खाली हुई है। वह वर्तमान में राज्य विधानसभा के अध्यक्ष हैं। सोनोवाल इस साल मई में लगातार दूसरी बार माजुली से विधानसभा के लिए चुने गए थे। 59 वर्षीय भाजपा नेता को जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर है, जबकि 23 सितंबर को पर्चा की जांच की जाएगी और नतीजे चार अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। सोनोवाल की जीत निश्चित लग रही है क्योंकि विपक्षी दलों ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। सोनोवाल ने उन्हें सेवा का अवसर देने के लिए असम के लोगों का आभार व्यक्त किया और सभी का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने प्रधानमंत्री और माजुली के लोगों को भी धन्यवाद दिया। 

टॅग्स :संसदमहाराष्ट्रकांग्रेसBJPअसमसोनिया गाँधीजेपी नड्डासर्बानंद सोनोवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो