लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे बनने जा रहे हैं CM, एनसीपी कार्यकर्ताओं ने कहा- अजित पवार हैं महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 27, 2019 19:48 IST

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे गुरुवार को उसी शिवाजी पार्क में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जहां पर उनके पिता और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे मशहूर दशहरा रैली को संबोधित करते थे। शिवसेना के आखिरी मुख्यमंत्री नारायण राणे थे जिन्होंने मनोहर जोशी के बाद 1999 में पद ग्रहण किया था। वर्ष 1995 में जोशी शिवसेना के पहले मुख्यमंत्री थे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में पिछले एक महीने से सरकार गठन को लेकर चल रहा गतिरोध अब समाप्त हो गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार को पार्टी कार्यकर्ता भविष्य का मुख्यमंत्री मान रहे हैं।  

महाराष्ट्र में पिछले एक महीने से सरकार गठन को लेकर चल रहा गतिरोध अब समाप्त हो गया। कल शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे एक सार्वजनिक समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसी के साथ राज्य में 20 साल बाद पार्टी के पास यह पद होगा। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार को पार्टी कार्यकर्ता भविष्य का मुख्यमंत्री मान रहे हैं।  

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, एनसीपी कार्यकर्ताओं ने अजित पवार के बारामती में पोस्टर चस्पा किए हैं। पोस्टर में कहा गया है कि अब हमें तय करना चाहिए कि आपको क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए। पूरे महाराष्ट्र आपको एक भावी मुख्यमंत्री के रूप में देख रहा है।

आपको बता दें कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे गुरुवार को उसी शिवाजी पार्क में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जहां पर उनके पिता और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे मशहूर दशहरा रैली को संबोधित करते थे। शिवसेना के आखिरी मुख्यमंत्री नारायण राणे थे जिन्होंने मनोहर जोशी के बाद 1999 में पद ग्रहण किया था। वर्ष 1995 में जोशी शिवसेना के पहले मुख्यमंत्री थे। अजित पवार के समर्थन से बनी तीन दिन की सरकार सहित तमाम नाटकीय राजनीतिक घटनाओं के बाद आखिरकार गुरुवार को शपथग्रहण समारोह हो रहा है। कयास है कि अजित पवार जो मंगलवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिले थे और यहां बुधवार को हुई पार्टी बैठक में भी शामिल थे को नए मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। 

महाराष्ट्र की 14वीं विधानसभा का विशेष सत्र बुधवार को यहां शुरू हुआ जिसमें नव निर्वाचित 285 सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर कालीदास कोलांबकर ने शपथ दिलाई जिन्हें इस पद पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने नियुक्त किया था।  

आपको बता दें कि देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा कि जो तय नहीं हुआ था वो हमारे सर पर लादा गया। हम किसी के साथ ही जा सकते हैं। हमने तय किया किया जो चुनाव से पहले तय नहीं हुआ वो हम नहीं करेंगे। शिवसेना ने हमसे चर्चा करने के बजाए एनसीपी कांग्रेस के पास गए। हमारे पास बहुमत नहीं है। 

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने पिछले महीने हुए राज्य विधानसभा चुनाव में क्रमश: 105 और 56 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। हालांकि, शिवसेना की मुख्यमंत्री पद की मांग बीजेपी द्वारा ठुकराए जाने के बाद यह गठबंधन टूट गया। एनसीपी और कांग्रेस ने 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में क्रमश: 54 और 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीअजित पवारउद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?