लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: भाषा विवाद को लेकर ठाणे में सियासी उबाल, राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ता हिरासत में

By रुस्तम राणा | Updated: July 8, 2025 11:45 IST

मीरा भयंदर इलाके में हुई इस रैली के कारण ठाणे जिले में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई और सड़क जाम होने से यातायात प्रभावित हुआ

Open in App

ठाणे: राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कई कार्यकर्ताओं को मंगलवार को हिरासत में लिया गया। यह रैली महाराष्ट्र में व्यापारियों द्वारा मराठी न बोलने पर एक फूड स्टॉल मालिक के साथ मारपीट के विरोध में निकाली गई थी। मीरा भयंदर इलाके में हुई इस रैली के कारण ठाणे जिले में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई और सड़क जाम होने से यातायात प्रभावित हुआ।

रैली के लिए पुलिस की अनुमति नहीं होने के बावजूद मनसे कार्यकर्ताओं ने मुंबई तक मार्च करने की योजना बनाई। हालांकि, मनसे के ठाणे और पालघर प्रमुख अविनाश जाधव और अन्य नेताओं को सुबह-सुबह हिरासत में लिए जाने से पार्टी की योजना पटरी से उतर गई।

दरअसल, मनसे के संदीप देशपांडे ने कहा कि नेताओं को सुबह साढ़े तीन बजे ही हिरासत में ले लिया गया और उन्होंने इसे "आपातकाल जैसी" स्थिति बताया। देशपांडे ने कहा, "आज सुबह 3.30 बजे हमारे नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस गुजराती व्यापारियों के विरोध मार्च का सम्मान कर रही है, लेकिन मराठी लोगों के मार्च को अनुमति नहीं दे रही है। यह किस तरह की आपातकाल जैसी स्थिति है? यह महाराष्ट्र की सरकार है या गुजरात की? वे चाहे जो भी करें, मार्च जरूर होगा।" 

हालांकि, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मनसे कार्यकर्ताओं ने अनुमति प्राप्त मार्ग का पालन नहीं किया। इस महीने की शुरुआत में, भायंदर इलाके में एक फूड स्टॉल मालिक को मराठी में बात न करने पर मनसे कार्यकर्ताओं ने थप्पड़ मारा था। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिससे व्यापारी समुदाय में व्यापक आक्रोश फैल गया था।

टॅग्स :महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाराज ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए