लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए संदिग्ध आतंकवादी पर पहले से थी महाराष्ट्र पुलिस की नजर : पाटिल

By भाषा | Updated: September 15, 2021 19:06 IST

Open in App

मुंबई, 15 सितंबर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकवादियों में से एक, मुंबई के रहने वाले जान मोहम्मद शेख पर राज्य पुलिस की पहले से ही कड़ी नजर थी और इस संबंध में महाराष्ट्र के खुफिया तंत्र की विफलता की बात सरासर गलत है।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मंगलवार को पाकिस्तान-संगठित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा प्रशिक्षित आतंकवादियों सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकवादी गणेश चतुर्थी, नवरात्रि और रामलीला के त्योहारों के दौरान कथित तौर पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सहित देश के कई स्थानों में विस्फोट करने की योजना बना रहे थे।

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए छह संदिग्ध आतंकवादियों में से जान मोहम्मद शेख (47) मुंबई का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी का खुलासा होने के बाद मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां जान मोहम्मद के परिवार से पूछताछ की और उसके घर की तलाशी भी ली।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री वलसे पाटिल ने बुधवार को यहां पत्रकारों को बताया कि शेख, जिसे 'समीर कालिया' के नाम से भी जाना जाता है, धारावी क्षेत्र (मुंबई) का रहने वाला है और आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार उस पर 2001 में किसी स्थानीय अपराध के लिए मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘अन्य अपराधियों की तरह उस पर भी राज्य पुलिस की नजर थी। इस मामले को लेकर राज्य के खुफिया तंत्र की विफलता का कोई सवाल ही नहीं उठता।’’

दिलीप वलसे पाटिल ने कहा, “मुद्दे की संवेदनशीलता के कारण, मैं इस मामले से संबंधित विवरण का खुलासा नहीं कर सकता। लेकिन, मैं आपको बताना चाहता हूं कि संदिग्ध पर राज्य पुलिस की नज़र थी। इस मामले में राज्य का खुफिया तंत्र विफल नहीं हुआ है। यह हमारे पुलिस बल के लिए शर्मिंदगी की बात भी नहीं है।’’

दिल्ली पुलिस की ओर से इस संबंध में महाराष्ट्र पुलिस को सूचित किए जाने के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा, ‘‘ कई बार जब कोई ठोस सूचना नहीं होती है, एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य का दौरा करती है और कई बार स्थानीय पुलिस को सूचित किए बिना गिरफ्तारी भी करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम