लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कैब में बैठकर CAA का विरोध कर रहे थे कवि, ड्राइवर ने पहुंचा दिया थाना, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: February 7, 2020 08:40 IST

मोबाइल फोन पर अपने मित्र से दिल्ली के शाहीन बाग में लाल सलाम नारे से असुविधा के बारे में बात कर रहे थे। इस बात को सुन रहे चालक ने कैब रोकी और उनसे कहा कि उसे एटीएम से पैसे निकालने हैं। चालक जब लौटा तो उसके साथ दो पुलिसकर्मी थे जिन्होंने बप्पादित्य से कथित तौर पर पूछा कि उनके पास डफली क्यों है, और उनका पता भी पूछा।

Open in App
ठळक मुद्देकैब चालक ने यह दावा भी किया कि उसने फोन पर हुई बात को रिकॉर्ड किया है।चालक ने कवि-कार्यकर्ता से कथित तौर पर यह भी कहा, आप लोग देश को बर्बाद कर दोगे और क्या आप यह उम्मीद करते हैं कि हम चुपचाप बैठकर आपको देखते रहेंगे।

मुंबई में जयपुर के रहने वाले कवि को नगरिकता संशोधन कानून का विरोध करना महंगा पड़ गया। कैब में फोन पर बातचीत के दौरान कवि  सीएए की बात कर रहे थे, जिसके बाद शक होने पर चालक ने उन्हें थाना पहुंचा दिया। दरअसल, संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर फोन पर हुई चर्चा के बाद एक कवि-कार्यकर्ता को कैब चालक ने बुधवार की रात थाने पहुंचा दिया।

बता दें कि ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव वुमंस एसोसिएशन की सचिव कविता कृष्णन ने गुरुवार को घटना के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी, जिसके बाद मीडिया ने इस खबर की तहकीकात करने के बाद प्रकाशित की।  

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानेंतो बप्पादित्य ने बुधवार रात लगभग साढ़े दस बजे जुहू से कुर्ला के लिए उबर की कैब ली। इस दौरान वह मोबाइल फोन पर अपने मित्र से दिल्ली के शाहीन बाग में लाल सलाम नारे से असुविधा के बारे में बात कर रहे थे। इस बात को सुन रहे चालक ने कैब रोकी और उनसे कहा कि उसे एटीएम से पैसे निकालने हैं। चालक जब लौटा तो उसके साथ दो पुलिसकर्मी थे जिन्होंने बप्पादित्य से कथित तौर पर पूछा कि उनके पास डफली क्यों है, और उनका पता भी पूछा।

कृष्णन द्वारा ट्वीट किए गए बयान के अनुसार बप्पादित्य ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वह जयपुर से हैं और मुंबई बाग में हो रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन में गए थे। चालक ने पुलिस से कथित तौर पर कहा कि वह बप्पादित्य को हिरासत में ले क्योंकि वह कह रहा था कि वह कम्युनिस्ट है और देश को जलाने की बात कर रहा था।

कैब चालक ने यह दावा भी किया कि उसने फोन पर हुई बात को रिकॉर्ड किया है। बयान में कहा गया कि इसके बाद बप्पादित्य को थाने ले जाया गया। ट्वीट में थाने के नाम का उल्लेख नहीं था। बप्पादित्य ने पुलिस से बातचीत सुनने का आग्रह किया, ताकि चालक के दावे का पता चल सके।

चालक ने कवि-कार्यकर्ता से कथित तौर पर यह भी कहा, आप लोग देश को बर्बाद कर दोगे और क्या आप यह उम्मीद करते हैं कि हम चुपचाप बैठकर आपको देखते रहेंगे। कैब चालक ने कथित तौर पर यह भी कहा कि बप्पादित्य को उसका आभारी होना चाहिए जो वह उन्हें थाने ले गया, न कि कहीं और। ट्वीट में कहा गया कि पुलिस कवि के साथ नरमी से पेश आई और उनसे तथा चालक से बयान दर्ज कराने को कहा।

 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टमुंबईमहाराष्ट्रओला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी